Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 40 दिन बाद स्वरा ने किया शादी का ऐलान, पति की कम उम्र तो नहीं है वजह ?

40 दिन बाद स्वरा ने किया शादी का ऐलान, पति की कम उम्र तो नहीं है वजह ?

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। फहद […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2023 22:08:46 IST

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। फहद अहमद समाजवादी पार्टी युवजन सभा के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। वहीं स्वरा भास्कर और फहद अहमद की उम्र में काफी ऐज गैप है।

40 दिन बाद किया खुलासा

स्वरा ने फहद से 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, जिसका खुलासा स्वरा ने अब लगभग 40 दिन बाद किया। अचानक शादी की खबर को लेकर स्वरा सुर्ख़ियों में आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अगले महीने पूरे रीति रिवाजों से शादी करेंगे और अभी दोनों ने सगाई कर ली है।

कितना है ऐज डिफ्रेंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। उनकी उम्र 34 साल है। साथ ही उनके पति फहद अहमद की उम्र 31 साल है। गौरतलब है कि स्वरा अपने पति से उम्र में बड़ी है। फहद अहमद का जन्म 2 फरवरी 1992 में हुआ था। दोनों की उम्र में लगभग 4 साल का अंतर है।

कौन हैं स्‍वरा भास्‍कर के पति फहद अहमद

पति फहद अहमद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में भी काम कर चुके है। जुलाई 2022 में अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहद ने समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ले ली। फहद सपा के महाराष्ट्र और मुंबई ईकाई में युवजन सभा के अध्यक्ष पद पर हैं।

फहद अहमद का जन्म 2 फरवरी 1992 में हुआ था। उनके पिता जी का नाम जि‍रार अहमद है। फहद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। जिसके बाद फहद ने एम.फिल की डिग्री ली है। इसके बाद वो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े हुए थे। साल 2017 और 2018 में फहद को TISS छात्र संघ का महासचिव के लिए चुना गया।

 

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार