Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • इस दिन होगी स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी, तय हुई डेट

इस दिन होगी स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी, तय हुई डेट

नई दिल्ली। इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 6 जनवरी को अभिनेत्री ने सपा नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। एक्ट्रेस ने 6 फरवरी को कोर्ट में अपनी शादी को रजिस्टर कराने के लिए पेपर्स जमा किए थे। अब कोर्ट मैरिज के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 5, 2023 22:18:15 IST

नई दिल्ली। इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 6 जनवरी को अभिनेत्री ने सपा नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। एक्ट्रेस ने 6 फरवरी को कोर्ट में अपनी शादी को रजिस्टर कराने के लिए पेपर्स जमा किए थे। अब कोर्ट मैरिज के बाद अभिनेत्री पारंपरिक तरीकों से शादी करने वाली हैं। वहीं उनकी शादी में हल्दी, मेहंदी जैसी तमाम सारी रस्में होंगी। कपल की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। इसके अलावा दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके है।

तारीख हुई तय

खबरों के मुताबिक स्वरा के घर वालों का कहना है कि भारतीय शादियां केवल दो लोगों के बीच नहीं होती है बल्कि दो परिवारों के बीच होती हैं। यही वजह है कि स्वरा के माता-पिता अपनी बेटी की शादी के लिए दो दिन का सेलिब्रेशन करने वाले है। शादी के फंक्शन 15 और 16 जनवरी को दिल्ली में होंगे। वहीं मेहमानों के इनवाइट कार्ड भी छप चुके हैं।

कपल की ग्रैंड वेडिंग

खबरे आ रही हैं कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद जल्द ही ग्रैंड वेडिंग कर रहे है।दोनों की शादी में प्री वेडिंग फंक्शन, हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी जैसे सारे फंक्शन होंगे। जिसके बाद कपल पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेगा।

स्वरा नहीं करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग

कोर्ट मैरिज के बाद अभिनेत्री छत्तीसगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज फलानी’ की शूटिंग करने लगी थी। अब शूटिंग खत्म होने के बाद स्वरा शदी की तैयारियों में लग गई है। कहा जा रहा है कि स्वरा डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय दिल्ली में अपने नाना और नानी के घर में शादी करेंगी। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

कौन हैं स्‍वरा भास्‍कर के पति फहाद अहमद

पति फहाद अहमद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में भी काम कर चुके है। जुलाई 2022 में अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहाद ने समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ले ली। फहाद सपा के महाराष्ट्र और मुंबई ईकाई में युवजन सभा के अध्यक्ष पद पर हैं।

फहाद अहमद का जन्म 2 फरवरी 1992 में हुआ था। उनके पिता जी का नाम जि‍रार अहमद है। फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। जिसके बाद फहाद ने एम.फिल की डिग्री ली है। इसके बाद वो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े हुए थे। साल 2017 और 2018 में फहाद को TISS छात्र संघ का महासचिव के लिए चुना गया।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार