Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहद जिरार अहमद ? कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहद जिरार अहमद ? कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ शादी कर ली है।आइए जानते हैं कौन हैं अभिनेत्री के सोहर। कौन हैं स्‍वरा भास्‍कर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2023 20:20:55 IST

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ शादी कर ली है।आइए जानते हैं कौन हैं अभिनेत्री के सोहर।

कौन हैं स्‍वरा भास्‍कर के पति फहद अहमद

पति फहद अहमद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में भी काम कर चुके है। जुलाई 2022 में अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहद ने समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ले ली। फहद सपा के महाराष्ट्र और मुंबई ईकाई में युवजन सभा के अध्यक्ष पद पर हैं।

फहद अहमद का जन्म 2 फरवरी 1992 में हुआ था। उनके पिता जी का नाम जि‍रार अहमद है। फहद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। जिसके बाद फहद ने एम.फिल की डिग्री ली है। इसके बाद वो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े हुए थे। साल 2017 और 2018 में फहद को TISS छात्र संघ का महासचिव के लिए चुना गया।

कैसे हुई मुलाक़ात

दोनों की मुलाक़ात 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। पति फहद अहमद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दोनों ने साथ में मिलकर कई आंदोलनों में मुखर रूप से आवाज उठाई है। दोनों ने पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ली थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

ऐसे दी शादी की जानकारी

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वरा ने 2 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो‌ शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ने साथ में मिलकर कई आंदोलनों में मुखर रूप से आवाज उठाई थी। दोनों का रिश्ता कैसे धीरे-धीरे बदलते हुए आज इस मुकाम तक पहुंच गया था।

ऐसे हुआ प्यार

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने वीडियो पोस्ट करते हुए फहाद जिरार अहदम के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा- आप ‘कभी-कभी किसी चीज को दूर-दूर तक ढूंढते हैं, जो आपके पास में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर एक-दूसरे से प्यार हुआ।

 

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार