Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Christmas पर बनी इस सस्पेंस थ्रिलर का क्लाइमैक्स है सोच से परे, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Christmas पर बनी इस सस्पेंस थ्रिलर का क्लाइमैक्स है सोच से परे, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

साल 2024 जनवरी में ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना और साउथ के पॉपुलर एक्टर थे। फिल्म शुरुआत से आखिर तक में ऐसी कहानी बुनी गई है जो आपके दिमाग के तार हिलाने के लिए काफी है।

Merry Christmas
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2024 18:49:49 IST

 

नई दिल्ली: अगर आप अपने क्रिसमस वेकेशन को और भी परफेक्ट बनाना चाहते तो आप ये फिल्म जरूर देखें। फिल्म शुरुआत से आखिर तक में ऐसी कहानी बुनी गई है जो आपके दिमाग के तार हिलाने के लिए काफी है। ये फिल्म थिएटर में फ्लॉप जरूर रही लेकिन ओटीटी पर फैंस ने इसे काफी पसंद किया था।

क्रिसमस ईव पर बनी है फिल्म

साल 2024 जनवरी में ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीना और साउथ के पॉपुलर एक्टर थे। दोनों की इस जोड़ी को ओटीटी पर फैंस ने बहुत प्यार दिया। अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘मैरी क्रिसमस’ है।

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की इस फिल्म की कहानी क्रिसमस ईव की अंधेरी रात से शुरू हो जाती है।इसमें अंधेरी काली रात में दो अजनबी मारिया और अल्बर्ट एक दूसरे से टकराते हैं। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी राज से भरी लाइफ के साए में जी रहे होते हैं और इनकी दोस्ती काफी अच्छी हो जाती है। इस क्रिसमस की रात में अल्बर्ट सात साल बाद अपने घर लौटा है।वो अपनी गुजरी मां को याद कर शहर घूमने निकलता है, तभी उसकी मुलाकात कैटरीना से हो जाती है। जो एक रेस्टोरेंट में अकेली एक टेडी बियर को लिए बैठी होती है। जैस-जैसे रात बढ़ती जाती है वैसे ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं। दोनों फिर एक दूसरे के हमराज बन जाते हैं। लेकिन तभी एक मर्डर मिस्ट्री उनकी केमिस्ट्री में आग लगा देती है।

ओटीटी पर हिट हुई फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम ने किया था, जिसका क्लाइमेक्स देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगू भाषाओं में देखी जा सकती है। इस फिल्म का बजट करीबन 60 करोड़ था,जबकि दुनियाभर में कलेक्शन 26.02 करोड़ कर पाई। लेकिन फिल्म ओटीटी पर 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। यहां तक कि उस वक्त ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में शामिल थी।

ये भी पढ़ें:- ‘काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं’, पत्थर में भी जान फूंकती हैं अटल बिहारी की ये 3 तीन कविताएं

 

Tags