मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ रहे रजत दलाल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे है. वहीं क्या आप जानते है फरीदाबाद के रहने वाले रजत कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं, जिस कारण उन पर एफआईआर समेत कई धाराएं भी लगी है. हालांकि रजत इकलौते सोशल मीडिया स्टार नहीं है, जिन पर एफआईआर दर्ज हुई है. आइए जानते है रजत समेत उन सितारों के बारे में जिनके क्रिमिनल रिकॉर्ड रह चुके हैं.

रजत दलाल

बिग बॉस 18 में नजर आ रहे रजत दलाल का नाम कई क्रिमिनल मामलों में जुड़ चुका है। उन पर किडनैपिंग और जान से मारने की धमकी जैसे कई अपराधों के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 365 (अपहरण), 323 (चोट पहुंचाने), 294B (अश्लीलता फैलाने) और 506B (जान से मारने की धमकी) के तहत मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में भी रजत को कई बार गुस्से में धमकी देते देखा गया है.

एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव भी विवादों में रहे हैं। शो के बाद उन्हें नोएडा पुलिस ने एक कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया था, जिसका केस अभी भी जारी है. हालांकि वर्तमान में वह रजत दलाल का समर्थन कर रहे हैं।

एजाज खान

बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट एजाज खान का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। बता दें एजाज को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते एजाज ने दो साल से अधिक समय जेल में बिताया था।

अरमान कोहली और मोनिका बेदी

अरमान कोहली, जो बिग बॉस 7 में नजर आए थे, ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। शो के दौरान उनकी तनिषा मुखर्जी के साथ दोस्ती चर्चा का विषय बनी थी। इसके अलावा बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट मोनिका बेदी को फर्जी कागजात रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके विवादित अतीत ने शो के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थी.

कमाल आर खान (KRK)

बिग बॉस 3 में नजर आए केआरके पर एक्ट्रेस से सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा बिग बॉस 10 के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम को भी कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था। शो के दौरान उनके अभद्र व्यवहार के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया।

ये भी पढ़ें: देश की राजधानी में हो रहा स्वामी हरिदास-तानसेन संगीत महोत्सव, सुश्री शुभा मुद्गल समेत पहुंचेंगे कई कलाकार