Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • चेतावनी मिलने के बाद भी ये एक एक्टर छोड़ पाए शराब फिर हुआ ऐसा हाल

चेतावनी मिलने के बाद भी ये एक एक्टर छोड़ पाए शराब फिर हुआ ऐसा हाल

फिल्मी दुनिया में पर्दे के पीछे की कई कहानियां अक्सर सुनने को मिलती है. अशोक कुमार ने धर्मेंद्र से कहा मैं तेरे लिए अपना नियम तोड़ रहा हूं, लेकिन सुबह समय से सेट पर आना और उनको ये चेतावनी भी दी कि पार्टी और शराब से दूर रहना।

dharmendra ashok kumar stories
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2024 17:11:36 IST

नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया में पर्दे के पीछे की कई कहानियां अक्सर सुनने को मिलती है. ऐसा ही एक किस्सा धर्मेंद्र और अशोक कुमार से जुड़ा है, जिसे अनु कपूर ने अपने रेडियो शो सुहाना सफर विद अनु कपूर में शेयर किया था। लेकिन क्या था वो किस्सा आइए जानते है.

1966 में फिल्म ममता की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र को लद्दाख में अपनी दूसरी फिल्म हकीकत के सेट पर समय से पहुंचना था। इसके लिए उन्होंने अशोक कुमार से 1 जनवरी को शूटिंग करने की गुजारिश की। अशोक कुमार ने इसे मान लिया, हालांकि यह उनके उस नियम के खिलाफ था, जिसमें वे नए साल के दिन कोई काम नहीं करते थे।

अशोक कुमार ने दी थी चेतावनी

अशोक कुमार ने धर्मेंद्र से कहा मैं तेरे लिए अपना नियम तोड़ रहा हूं, लेकिन सुबह समय से सेट पर आना और उनको ये चेतावनी भी दी कि पार्टी और शराब से दूर रहना। इसके बाद धर्मेंद्र ने वादा किया और अपने होटल लौट गए। हालांकि चेतावनी के बाद भी नए साल का जश्न देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए। धर्मेंद्र होटल में चल रही पार्टी में शामिल हो गए और दोस्तों के कहने पर उन्होंने शराब पी ही ली.

शूटिंग के दौरान गोद में गिरे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र नशे में सुबह 4 बजे सीधे सेट पर पहुंचे। अशोक कुमार को उनकी हालत का अंदाजा हो गया। शूटिंग के दौरान नशे के कारण धर्मेंद्र संतुलन खो बैठे और अशोक कुमार की गोद में गिर गए। शर्मिंदा होकर उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कह कि अब मुझसे नहीं हो पा रहा। हालांकि अशोक कुमार ने इसे समझदारी से संभाला और धर्मेंद्र को आराम करने का समय दिया। इसके बाद में शूटिंग पूरी हुई। इससे पता चलता है कि धर्मेंद्र और अशोक कुमार के बीच में दोस्ती कितनी गहरी थी.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला, भगवान का लिया आशीर्वाद