Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बिग बॉस की विजेता रही इस एक्ट्रेस का हुआ था मिसकैरेज, इस तरह दिया पहले बच्चे को जन्म

बिग बॉस की विजेता रही इस एक्ट्रेस का हुआ था मिसकैरेज, इस तरह दिया पहले बच्चे को जन्म

बिग बॉस 7 की इस विजेता रही एक्ट्रेस ने खोया था अपना पहला बच्चा। शो के दौरान बयां किया अपना दर्द। कहा कि तरह दिया सी सेक्शन से पैदा किया पहला बच्चा।

gauhar khan talks about her miscarriage
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2025 10:57:18 IST

नई दिल्ली। बिग बॉस 7 की विजेता एक्ट्रेस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने शो मनोरंजन में खुलासा किया कि उनका एक बार मिसकैरेज हो गया था। गौहर खान ने बताया कि उनके पहले बच्चे जेहान के पैदा होने से पहले उनका मिसकैरेज हुआ था। इस बारे में बताती हुई वे बेहद इमोशनल हो गईं। गौहर खानने बताया कि वो पहली बार ये बात दुनिया के सामने बता रही हैं।

जेहान को दिया सी सेक्शन से जन्म

उन्होंने कहा कि वह उस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हैं। उस फीलिंग को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो पहली बार दुनिया को अपने मिसकैरेज के बारे में बता रही हैं क्योंकि वो बाकी महिलाओं को बताना चाहती हैं कि मिसकैरेज से किसी की जिंदगी खत्म नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि जेहान से पहले मेरा मिसकैरेज हुआ था। उस फीलिंग को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। गौहर ने कहा कि जब ये बात हो रही थी तो वो बड़े मुश्किल से अपने आंसू को रोकने की कोशिश कर रही थीं। गौहर ने बताया कि उन्होंने अपने पहले बच्चे जेहान को सी सेक्शन से जन्म दिया था।

कन्सीव करने के तुरंत बाद खोया बच्चा

गौहर खान ने बताया कि ऐसा नहीं था कि कन्सीव करने के तुरंत बाद मैंने अपना बच्चा खो दिया। मैंने उस कन्सीव करने के 9 हफ्ते बाद खो दिया। 9 हफ्ते 2 महीने से ज्यादा होते हैं। गौहर ने कहा कि उस नुकसान को सहन कर पाना मुश्किल था। एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबारी ने साल 2020 में निकाह किया था। साल 2023 में गौहर खान और जैद ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जेहान रखा।

ये भी पढ़े

एक्ट्रेस सामंथा और राज के रिश्ते से नाराज पत्नी श्यामाली ने शेयर किया एक नोट, लिखा वक्त सब दिखा देता है

Tags