Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तब्बू के साथ बॉलीवुड के इस बड़े एक्टर ने की जबरदस्ती, हाथ खींचकर जबरन…

तब्बू के साथ बॉलीवुड के इस बड़े एक्टर ने की जबरदस्ती, हाथ खींचकर जबरन…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तबस्सुम फातिमा हाशमी यानी तब्बू 53 साल की हो चुकी हैं। आज उनका जन्मदिन है। तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की लेकिन उनका तीन लोगों के साथ अफयेर रहा है। संजय कपूर, साजिद नाडियाडवाला और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। क्या आपको मालूम है कि […]

Tabu
inkhbar News
  • Last Updated: November 4, 2024 18:09:03 IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तबस्सुम फातिमा हाशमी यानी तब्बू 53 साल की हो चुकी हैं। आज उनका जन्मदिन है। तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की लेकिन उनका तीन लोगों के साथ अफयेर रहा है। संजय कपूर, साजिद नाडियाडवाला और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। क्या आपको मालूम है कि बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर ने तब्बू के साथ जबरदस्ती की थी।

जानिए पूरा मामला

साल 1986 की बात है। एक हाउस पार्टी में तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज के साथ काम कर रहे एक्टर जैकी श्रॉफ आये। उड़ीसा पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मॉरीशस में शूटिंग चल रही थी। यहां तब्बू अपनी बड़ी बहन फराह नाज के साथ मौजूद थीं। शूटिंग के बीच में एक दिन हाउस पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कई लोग आमंत्रित थे। तभी नशे के धूत में जैकी श्रॉफ ने तब्बू को किस करने की कोशिश की।

बहन ने किया हंगामा

मामला ज्यादा न बिगड़े इसलिए डैनी जैकी श्रॉफ को खींचकर कमरे में ले गए। डैनी ने रात में तो सब संभाल लिया लेकिन अगले दिन फराह नाज ने हंगामा खड़ा कर दिया। वो मीडिया में गई और सारा किस्सा बताया। उन्होंने सबको कहा कि रात में जैकी श्रॉफ ने तब्बू के साथ बदतमीज़ी करने की कोशिश की। इस पूरे विवाद में तब्बू खामोश रही। हालांकि बाद में फराह ने मीडिया से कहा कि ये सब सिर्फ ग़लतफ़हमी थी लेकिन तब्बू ने कभी भी जैकी श्रॉफ के साथ काम नहीं किया।

 

 

भारत के आंख दिखाते ही एक्शन में कनाडा, हिंदू मंदिर पर हुए हमले में 3 गिरफ्तार

ईरान में इंकलाब की आग लगा रही ये बहादुर बेटियां, हिज़ाब की बंदिशें तोड़कर कट्टरपंथियों को मारा तमाचा!