Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • टाइगर से शादी करना चाहती थीं दिशा, एक नहीं बार- बार तोड़ा अभिनेत्री का दिल

टाइगर से शादी करना चाहती थीं दिशा, एक नहीं बार- बार तोड़ा अभिनेत्री का दिल

मुंबई: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया हैl अब उनकी शादी की असली वजह सामने आई हैl दरअसल दिशा पाटनी चाहती थी कि टाइगर श्रॉफ उनसे शादी करें लेकिन टाइगर श्रॉफ ने इसपर दिशा से कहा कि अभी नहींl इसके चलते दोनों का 6 वर्षों का लंबा रिश्ता समाप्त हो गयाl टाइगर […]

tiger and disha
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 17:55:30 IST

मुंबई: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया हैl अब उनकी शादी की असली वजह सामने आई हैl दरअसल दिशा पाटनी चाहती थी कि टाइगर श्रॉफ उनसे शादी करें लेकिन टाइगर श्रॉफ ने इसपर दिशा से कहा कि अभी नहींl इसके चलते दोनों का 6 वर्षों का लंबा रिश्ता समाप्त हो गयाl

टाइगर ने तोड़ा दिशा का दिल

कपल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, जब से टाइगर अपने माता-पिता से अलग हुए हैं तब से दोनों साथ में रह रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ है। अब दिशा को लग रहा था कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।’ लेकिन टाइगर अभी शादी के मूड में नहीं है।

दिशा से नहीं करेंगे शादी

ख़बरों के मुताबिक दिशा पाटनी ने इस बारे में टाइगर श्रॉफ से बात की थी। हालांकि टाइगर ने इससे इनकार कर दिया। ऐसा नहीं है कि उन्होंने ऐसा पहली बार कहा है मगर वे हमेशा कहते है, ‘नहीं, अभी नहीं।’ दिशा शादी करना चाहती थी लेकिन टाइगर अभी कमिटमेंट के लिए रेडी नहीं है।’

क्या बोले जैकी?

एक समाचार चैनल से बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने बेटे के ब्रेकअप पर पहली बार कुछ कहा था। इस सवाल को लेकर वह कहते हैं- वो दोनों (दिशा-टाइगर) हमेशा से दोस्त थे और अभी भी हैं। मैंने उन दोनों को साथ में हैंगआउट करते देखा है। वह हंसते हुए आगे कहते हैं, इसलिए नहीं कि मैं अपने बेटे की लव लाइफ को ट्रैक करता हूं। ये आखिरी चीज होगी जो मैं करूँगा, उनकी प्राइवेसी में झांकना। मुझे ये लगता है कि वो दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। काम के सिवा भी वो दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर समय बिताते हैं। जैकी की इस बात से तो ऐसा ही लग रहा है जैसे दोनों के बीच दुरी आ ही गई है।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण