नई दिल्ली : आज के समय में सेहतमंद रहना किसी टास्क से कम नहीं है। इसके लिए खानपान, रहन-सहन पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए। लापरवाही बरतने से कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें शामिल कोलेस्ट्राल का बढ़ना भी है। विशेषज्ञों के अनुसार कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा यानी फैट है, जिसका उत्सर्जन लिवर में होता है। कोलेस्ट्राल शरीर के सभी कोशिकाओं में रहता है। ये शरीर में हार्मोन, विटामिन और कई आवश्यक पोषक तत्वों के निर्माण में जरुरी भूमिका निभाता है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल फैट को रक्त में घुलने नहीं देता । स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम होनी चाहिए। अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो आपको डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए-

बादाम खाएं

एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बादाम फायदेमंद होता है। इसके सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य रहता है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाता है। इसके लिए आपको रोजाना कम से कम एक बार बादाम जरूर खाना चाहिए।

 

लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा देते हैं । इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम पाया जा सकता है। लहसुन में एलिसिन उपलब्ध होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही कई बीमारियों को दूर करता हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट लहसुन के दो जावे का सेवन करें। इसके बाद एक गिलास पानी पिएं। अगर लहसुन में पाए जाने वाले गंधक के चलते लहसुन का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

 

आंवले का सेवन करें

कई रिसर्चों से पता चला है कि आंवले में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद खराब या बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद साबित होता है। वहीं, आंवला में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें