Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TJMM : 11वें दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, 100 करोड़ से ज्यादा का किया कारोबार

TJMM : 11वें दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, 100 करोड़ से ज्यादा का किया कारोबार

मुंबई: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म के जरिए […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2023 19:29:03 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आई। दर्शकों को उनकी जोड़ी बेहद पसंद भी आई। आइए जानते हैं रिलीज़ के 11वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपए का कलेक्शन।

फिल्म का कलेक्शन

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे शनिवार फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने अब तक 102.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 80 करोड़ के बजट में बनी रणबीर कपूर की फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही।

कैसी है कहानी

ये कहानी है मिक्की और टिन्नी की। मिक्की यानी रोहन अरोड़ा (रणबीर कपूर) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में दादी, पापा (बोनी कपूर), मम्मी (डिंपल कपाड़िया) के अलावा उसकी बहन, भांजी, जीजाजी और उसका दोस्त (अनुभव सिंह बस्सी) है। मिक्की अपने दोस्त के साथ फैमिली बिजनेस चलाता है। इसके अलावा ये दोनों दोस्त मिलकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप करवाने का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करते हैं। टिन्नी यानी निशा की बात करें तो वो जॉब करने के लिए अपने परिवार से अलग रह रही होती है।

अब झूठी टिन्नी और मक्कार मिक्की के एक साथ आने के बाद क्या ट्विस्ट आता है इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में दोनों का टाइमपास रिलेशनशिप प्यार में बदल जाता है, या फिर एक होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सस्पेंस तो लव रंजन की फिल्मों में ही मिल सकता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार