Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC: 19 साल छोटी अभिनेत्री पर आता है जेठालाल का दिल

TMKOC: 19 साल छोटी अभिनेत्री पर आता है जेठालाल का दिल

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा […]

TMKOC
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2023 20:12:00 IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है।

शो में वैसे तो सभी कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को लोग पसंद करते हैं। बबीता जी के पीछे दीवाने बनें फिरने वाले जेठालाल अपनी आशिकी जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले कर रही हैं। वही जेठालाल का किरदार प्ले दिलीप जोशी करते हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं हैं कि जेठालाल का दिल बबिता जी पर धड़कता है। आइए जानते हैं उम्र में जेठालाल’ से इतनी छोटी हैं ‘बबीता जी।

ये है ऐज डिफ्रेंस

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल’ अपनी पत्नी दयाबेन को भूल ‘बबीता जी’ के पीछे लट्टू होते दिखाई देते हैं। वह कृष्णन अय्यर की पत्नी ‘बबीता जी’ के साथ फ्लर्ट करने का कोई भी मौका अपने हाथों से जाने नहीं देते हैं। फैंस भी दोनों की कैमस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बबिता जी और जेठालाल की उम्र में काफी अंतर है। बता दें, बबीता और जेठालाल की उम्र में एक दो सालों का अंतर नहीं बल्कि 19 साल का है।

ऐसा रहा करियर

बात करें मुनमुन दत्ता के करियर की तो उन्होंने साल 2004 में आए टेलीविजन शो ‘हम सब बाराती’ से शुरुआत की थी। इस शो के बाद 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता’ शुरू हुआ तब से ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव