Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC : भिड़े-माधवी के झगड़े हुए खत्म, रोमांटिक बातों के बीच पोपटलाल ने मारी एंट्री

TMKOC : भिड़े-माधवी के झगड़े हुए खत्म, रोमांटिक बातों के बीच पोपटलाल ने मारी एंट्री

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2022 21:04:35 IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। शो का हर किरदार दर्शकों को बेहद पसंद हैं। दर्शक शो के हर एपिसोड को बड़े चाव के साथ देखते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में आत्माराम तुकाराम भिड़े और माधवी के रिश्ते ठीक नहीं हैं। हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में दोनों को रोमांस करते देखा गया।

शो का लेटेस्ट एपिसोड

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेठालाल काम की वजह से शहर से बाहर गया हुआ है। वहीं जब भिड़े कपड़े प्रेस कर रहा होता है तभी माधवी उसे अपनी साड़ी प्रेस करने के लिए कहने लगती है। इतने में भिड़े को जेठालाल का कॉल आ जाता है। वह भिड़े से चंपकलाल का ध्यान रखने के लिए कहता है। भिड़े जेठालाल की बात मान लेता है। इसके बाद भिड़े माधवी से स्पेशल टी के लिए कहता है। माधवी भिड़े के लिए चाय लेकर आती है।

याद आए पुराने

जब माधवी भिड़े को चाय देती है, दोनों की पुरानी यादें ताजा हो जाती है। भिड़े और माधवी अपनी पहेली मुलाकात को याद करने लगते हैं। वो याद करते हैं कि दोनों ने कैसे पहली मुलाकात में चाय पीने का फैसला किया था। हालांकि इस रोमांटिक मोमेंट को पोपटलाल ख़राब कर देते हैं। पोपटलाल भिड़े के घर आते हैं और कहते हैं कि वो माधवी के हाथ की चाय पीने ऐ हैं। तभी पोपटलाल को मैरिज ब्यूरो से फोन आता है। इस कॉल के बाद वो बेहद उत्सुक हो जाते हैं। पोपटलाल खुश हो जाते हैं कि उनकी शादी होगी। हालांकि बाद में पोपटलाल को पता चलता है कि मैरिज ब्यूरो ने उनकी शादी रद्द कर दी है, जिसके बाद हमेशा की तरह इस बार भी पोपटलाल का दिल टूट जाता है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव