Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Tunisha Sharma Death: आज पंचतत्व में विलीन होंगी तुनिषा शर्मा, 4 जनवरी को हो जाती 21 साल की

Tunisha Sharma Death: आज पंचतत्व में विलीन होंगी तुनिषा शर्मा, 4 जनवरी को हो जाती 21 साल की

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया था। तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। आज इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ दिनों बाद तुनिषा का था बर्थडे बता दें कि तुनिषा शर्मा का कुछ दिन में ही जन्मदिन आने […]

tunisha sharma
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2022 10:27:15 IST

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया था। तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। आज इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुछ दिनों बाद तुनिषा का था बर्थडे

बता दें कि तुनिषा शर्मा का कुछ दिन में ही जन्मदिन आने वाला था। दरअसल अगले साल 4 जनवरी को टीवी एक्ट्रेस का जन्मदिन था। इस दिन ये 21 साल की हो जाती। लेकिन तुनिषा ने बर्थडे के पहले ही सुसाइड कर ली। एक्ट्रेस की अचानक मौत ने उनके परिजनों को सदमें में डाल दिया है। वहीं तुनिषा के जाने से उनकी मां पूरी तरह टूट चुकी हैं।

आज टीवी एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि ‘अलि बाबा: दास्तान ए काबुल’ की महिला कलाकार तुनिषा शर्मा आज पंचत्व में विलीन हो जाएंगी। 24 दिसंबर को यानी शनिवार को उन्होंने इसी शो के सेट पर सुसाइड किया था। तुनिषा ने मेकअप रुम में फांसी लगा लिया था। उनकी मौत की खबर से मनोरंजन जगत के लोग सदमें में हैं। उनके परिवार वालों और करीबियों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि तुनिषा अब हमारे बीच नहीं हैं।

अब तक 17 लोगों का बयान दर्ज

तुनिषा की मौत से टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में चली गई है। अभिनेत्री ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के लिए शूटिंग कर रही थीं, जिसके बाद शनिवार शाम सेट पर उनका शव फंदे से लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। इस मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक वो 17 लोगों के बयान दर्ज कर चुके हैं।