Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TJMM : 3 दिन में इतनी हुई फिल्म की कमाई, सामने आए शुरूआती आंकड़े

TJMM : 3 दिन में इतनी हुई फिल्म की कमाई, सामने आए शुरूआती आंकड़े

मुंबई: होली के दिन रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचानी शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म पसंद की जा रही है। आलम ये है […]

Tu Jhoothi Main Makkaar
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 22:38:01 IST

मुंबई: होली के दिन रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचानी शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म पसंद की जा रही है। आलम ये है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को ताबड़तोड़ शुरुआत मिली है। अब ट्रेंड एनालिस्ट ने तीसरे दिन के शुरूआती आंकड़े साझा किए हैं।

तीन दिन में कितनी हुई कमाई

तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म के रिलीज़ दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके है। रिलीज़ के तीसरे दिन फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 2 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

कैसी है कहानी

ये कहानी है मिक्की और टिन्नी की। मिक्की यानी रोहन अरोड़ा (रणबीर कपूर) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में दादी, पापा (बोनी कपूर), मम्मी (डिंपल कपाड़िया) के अलावा उसकी बहन, भांजी, जीजाजी और उसका दोस्त (अनुभव सिंह बस्सी) है। मिक्की अपने दोस्त के साथ फैमिली बिजनेस चलाता है। इसके अलावा ये दोनों दोस्त मिलकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप करवाने का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करते हैं। टिन्नी यानी निशा की बात करें तो वो जॉब करने के लिए अपने परिवार से अलग रह रही होती है।

अब झूठी टिन्नी और मक्कार मिक्की के एक साथ आने के बाद क्या ट्विस्ट आता है इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में दोनों का टाइमपास रिलेशनशिप प्यार में बदल जाता है, या फिर एक होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सस्पेंस तो लव रंजन की फिल्मों में ही मिल सकता है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार