Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तुनिषा शर्मा के हाथ पर किसके नाम का है टैटू, आरोपी से कनेक्शन तो नहीं ?

तुनिषा शर्मा के हाथ पर किसके नाम का है टैटू, आरोपी से कनेक्शन तो नहीं ?

मुंबई: तुनिषा शर्मा की मौत ने सबको चौंका दिया है। अभिनेत्री ने महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। तुनिषा का शव शनिवार को सेट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। अब इस मामले […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2022 16:36:03 IST

मुंबई: तुनिषा शर्मा की मौत ने सबको चौंका दिया है। अभिनेत्री ने महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। तुनिषा का शव शनिवार को सेट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। अब इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और को स्टार शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं शीजान के खिलाफ अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है। आपको बता दें, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती थी। आए दिनों खुद से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा करती थी। तुनिषा का एक पोस्ट खूब चर्चा में हैं, जहां अभिनेत्री ने अपनी कलाई पर प्यार से जुड़े शब्दों का टैटू बनवाया था।

कलाई पर लिखवाए थे ये शब्द

तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती थीं। आए दिनों खुद से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को अभिनेत्री ने शेयर किया था। इस पोस्ट में उनकी कलाई पर प्यार से जुड़े शब्दों का टैटू नजर आ रहा है। उनकी कलाई पर लिखा था, ‘प्यार सबसे पहले।’

https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/12/25/53b886e5e69a971897568fb02c4170fe1671954438849632_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=720

अभिनेत्री की टेलीविजन जर्नी

बात करे तुनिषा शर्मा के करियर की तो उन्होंने शुरुआत हिस्टोरिकल शो भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप से की थी। इसके अलावा उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछवाला, शेर ए पंजाब: महाराज रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शोज में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।अभिनेत्री कहानी 2, बार-बा देखो और फितूर में भी नजर आ चुकी हैं। कैटरीना की दोनों फिल्मों में उन्होंने अभिनेत्री के बचपन का किरदार निभाया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव