Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शीजान को जमानत मिलने पर खुश हुई बहन फलक, शेयर की फीलिंग्स

शीजान को जमानत मिलने पर खुश हुई बहन फलक, शेयर की फीलिंग्स

मुंबई: टीवी एक्टर शीजान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए है। अभिनेता को तीन महीने बाद जमानत मिल गई है। आपको बता दें, शीजान को दिसंबर 2022 में एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में गिरफ्तार किया गया था। भाई की रिहाई के बाद एक्ट्रेस फलक नाज ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। आइए […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2023 16:23:17 IST

मुंबई: टीवी एक्टर शीजान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए है। अभिनेता को तीन महीने बाद जमानत मिल गई है। आपको बता दें, शीजान को दिसंबर 2022 में एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में गिरफ्तार किया गया था। भाई की रिहाई के बाद एक्ट्रेस फलक नाज ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा ?

बहन का रिएक्शन

शीजान खान की बहन फलक नाज भी शो ‘अली बाबा’ का हिस्सा थी। अभिनेत्री के साथ उनका अच्छा रिश्ता भी था। शीजान के जेल में जाने के बाद बहन फलक की तबियत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि भाई शीजान के जमानत के बाद वह बहुत खुश नजर आ रहे हैं। शीजान खान की जमानत के बाद बहन ने अल्लाह को शुक्रिया करते हुए लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह। गौरतलब है कि शीजान खान को 4 मार्च 2023 को मुंबई के एक कोर्ट से जमानत मिली। काफी समय से अभिनेता की जमानत याचिका को खारिज किया गया था।

Inkhabar

खारिज हो रही थी जमानत याचिका

शीजान खान की जमानत याचिका काफी समय से खारिज हो रही थी। परिवार से लेकर वकील तक उन्हें छुड़ाने में लगे हुए थे, हालांकि अब मुंबई की वसई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। अभिनेता का 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। अब उनके परिवार और फैंस को शीजान के बाहर आने की खुशी है।

शीजान पर लगे ये आरोप

गौरतलब है कि शीजान ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ में अभिनेत्री के साथ लीड रोल में थे। इसी शो की शूटिंग के दौरान 24 दिसंबर को तुनिषा ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके को एक्टर को हिरासत में ले लिया गया था। उन पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।बता दें, 15 दिसंबर के दिन ब्रेकअप के बाद शीजान खान और तुनिषा शर्मा अलग हो गए थे। इसके बाद दूसरे दिन तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। इसके अलावा शीजान खान ही तुनिषा की मौत के पहले प्रत्यक्ष तौर पर मिलने वाला आखिरी शख्स था।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार