Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Tunisha Suicide : शीजान को भुला नहीं पा रही थी तुनिषा, पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

Tunisha Suicide : शीजान को भुला नहीं पा रही थी तुनिषा, पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

मुंबई: 24 दिसंबर के दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा। इस दिन तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। तुनिषा का शव शनिवार को सेट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। अब इस मामले को लेकर […]

Tunisha suicide case
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2022 18:13:48 IST

मुंबई: 24 दिसंबर के दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा। इस दिन तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। तुनिषा का शव शनिवार को सेट पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। अब इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और को स्टार शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इसे लेकर पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। वालिव पुलिस ने बताया कि तुनिषा के सुसाइड करने से पहले शीजान खान के साथ अभिनेत्री का झगड़ा हुआ था। इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है।

इसीलिए की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, जब इस बारे में शीजान से पूछा गया तो वह सही से जवाब नहीं दे रहा है। शीजान पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस ने ये भी बताया कि ब्रेकअप के बाद तुनिषा, शीजान खान को भुला नहीं पा रही थीं। एक ही सेट पर काम करने की वजह से शीजान को भुला पाना तुनिषा के लिए काफी कठिन था।

वनिता ने लगाए अब तक ये 7 आरोप

वनिता ने कहा, “शीजान तुनिषा का मानसिक और आर्थिक शोषण करता था। शीजान की बहन फलकनाज, तुनिषा को दरगाह लेकर जाती थी। शीजान तुनिषा से मंहगे-मंहगे तोहफे मंगाता था।”

पहला इल्जाम- तुनिषा ने कहा था- शीजान ने उसका यूज़ किया।

दूसरा इल्जाम- शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा काफी परेशान रहती थी।

तीसरा इल्जाम – सीरियल के सेट पर शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था।

चौथा इल्जाम- शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह लेकर जाती थी।

पांचवा इल्जाम – शीजान, तुनिषा पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता था ।

छठा इल्जाम- शीजान की मां को सब मालूम था बावजूद इसके वह कुछ नहीं कहती थीं।

सातवां इल्जाम- शीजान के घरवालों ने तुनिषा को फंसा कर रखा था।।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव