Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पता चल गया क्यों किया था Vaishali ने सुसाइड, नोट में लिखा है…

पता चल गया क्यों किया था Vaishali ने सुसाइड, नोट में लिखा है…

मुंबई: Vaishali Thakkar Suicide :टेलीविज़न के सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। वैशाली ने इसी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। वैशाली ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, उनकी आत्महत्या से हर कोई सदमे में है। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 16, 2022 17:17:46 IST

मुंबई: Vaishali Thakkar Suicide :टेलीविज़न के सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। वैशाली ने इसी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। वैशाली ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, उनकी आत्महत्या से हर कोई सदमे में है। ये पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वैशाली ठक्कर की लाश के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं पुलिस की तरफ से एक बयान आया है,जिसके बारे में जान कर आपके होश उड़ जाएंगे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस की तरफ से बताया गया है कि वैशाली ठक्कर को उनके एक्स बॉयफ्रेंड प्रताड़ित कर रहे थे। ये जानकारी इंदौर में एसीपी एम रहमान ने दी और कहा, ‘हमें तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन से जानकारी मिली थी कि टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रात में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। जो सुसाइड नोट पुलिस को मिला है उसमें इस बात का जिक्र भी किया गया है कि एक्ट्रेस तनाव में थीं। सुसाइड नोट के अनुसार अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें प्रताड़ित करते थे। मामले की जांच चल रही है। ‘वैशाली ठक्कर की मौत की खबर सुन हर कोई हैरान हैं।

इन शो में नजर आ चुकी है अभिनेत्री

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ से वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में वो संजना के रोल में नजर आई थी। दर्शकों ने उन्हें इस किरदार में बेहद पसंद किया था। इस सीरियल से उन्हें लोकप्रियता भी मिली। फिर वैशाली ये शो छोड़कर ‘ये है आशिकी’ में नजर आई। इसके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर, ‘लाल इश्क‘ और ‘विष और अमृत‘ सहित अन्य सीरियल में भी अपने अभिनय का जादू दिखाया। ससुराल सिमर का‘ में उन्होंने अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस नेगेटिव रोल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। साल 2019 में वो टीवी शो ‘मनमोहिनी’ में नजर आई थी।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव