Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • भेड़िया: पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, सलमान ने दिया हिंट

भेड़िया: पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, सलमान ने दिया हिंट

मुंबई: वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। 25 नवंबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी के जरिये पहली बार वरुण धवन ने अपने रोल में कुछ अलग किया है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर फिल्म के प्रमोशन में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 21:38:57 IST

मुंबई: वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। 25 नवंबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी के जरिये पहली बार वरुण धवन ने अपने रोल में कुछ अलग किया है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता बिग बॉस में पहुंचे थे है। इस दौरान उनके साथ कृति सेनन भी नजर आई। वरुण धवन और कृति सेनन ने बिग बॉस के सेट पर पहुंचकर फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। कृति और वरुण के साथ सलमान खान ने खूब मस्ती की। वहीं बातों-बातों पर सलमान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद सब हैरान हो गए।

सलमान ने दिया तोहफा

कलर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान, वरुण और कृति के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने एक्टर्स को एक गेम खिलाया, जिसमें उन्हें पहचानना था कि यह क्या है। इसी गेम के दौरान सलमान वरुण से जुड़ा एक बड़ा हिंट देते हैं। इस गेम के लास्ट में सलमान, वरुण को एक सॉफ्ट टॉय देते हैं। जब वरुण इसका कारण पूछते हैं तो सलमान उन्हें चिढ़ाते हैं कि ये उनके बच्चे के लिए है। अगर बच्चा नहीं है, तो जल्द आ जाएगा। इतना सुनते ही वरुण धवन शर्माने लगते हैं। सलमान खान के इस कमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण भी जल्द पापा बनने वाले हैं।

VFX हैं शानदार

जानकारी के लिए बता दें, इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। साथ ही फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। भेड़िया एक क्रिचर कॉमेडी फिल्म है जिसमें हैवी VFX का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए ऑस्‍ट्रेलिया से 7 से 8 VFX वि‍शेषज्ञों की टीम हायर की गई थी। फिल्म थिएटर्स में 25 नवंबर को 2D और 3D में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार ह। फिल्म में वरुण और कृति के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका नजर आएंगे। फिल्ममेकर दिनेश विजान के साथ वरुण की ये दूसरी फिल्म कर रहे हैं, इससे पहले वरुण बदलापुर में नजर आए थे।

कब रिलीज होगी भेड़िया ?

वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म भेडिया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में वरुण के अलावा अभिषेक बनर्जी और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव