Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणबीर-आलिया के बच्चे की नैनी बनना चाहते हैं वरुण धवन

रणबीर-आलिया के बच्चे की नैनी बनना चाहते हैं वरुण धवन

मुंबई: वरुण धवन और आलिया भट्ट ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। जिस भी फिल्म में दोनों की जोड़ी साथ में दिखी है उस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया, […]

varun and alia
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 23:07:02 IST

मुंबई: वरुण धवन और आलिया भट्ट ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। जिस भी फिल्म में दोनों की जोड़ी साथ में दिखी है उस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया, तीनों ही फिल्मों में दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। हालांकि कलंक में दोनों की जोड़ी फ्लॉप हो गई थी। खैर काफी समय से दोनों की साथ में कोई फिल्म नहीं आई है। जब वरुण धवन से आलिया के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा गया तो इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया।

वरुण ने क्या कहा ?

दरअसल, वरुण ने कहा कि आलिया उनकी बेहद अच्छी दोस्त है और उनके साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कोई भी फिल्म ऐसे ही अचानक नहीं बनती है। हम अच्छे फ्रेंड हैं और एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। मैं भी दोबाराआलिया के साथ काम करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ऐसा जल्द होगा। अगर मैं उनके बच्चे का नैनी बनूंगा जो उसे स्ट्ऱॉलर में घुमाएगा।

अभिनेता का क्यूट स्टेटमेंट

वरुण का ये स्टेटमेंट फैंस को काफी पसंद आया। जब आलिया भी इसे सुनेगी तो वह खुश हो जाएंगी। वैसे बता दें कि कॉफी विद करण में जब आलिया आई थीं तो करण ने उनसे पूछा था कि रणवीर, वरुण में से किसके साथ उनकी केमिस्ट्री अच्छी लगती है तो आलिया ने ऑनस्क्रीन तो वरुण का नाम लिया था। रणवीर इस बात पर गुस्सा हो गए थे आलिया की बात सुनकर तो वह कहती हैं कि वरुण और उनकी जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं और उन्होंने उनके साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। यही वजह है कि उन्हें वरुण के साथ अपनी केमिस्ट्री स्क्रीन पर पसंद आती है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव