Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को सेंसरबोर्ड से मिला UA सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को सेंसरबोर्ड से मिला UA सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

'पुष्पा 2' ने धमाल मचाया और अब निर्देशक एटली वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।

Baby John, UA certificate, Varun Dhawan
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2024 15:45:56 IST

मुंबई: दिसंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए खास बन गया है। पहले ‘पुष्पा 2’ ने धमाल मचाया और अब निर्देशक एटली वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।

क्यों मिला यू/ए सर्टिफिकेट

इसका कारण फिल्म में दिखाए गए फनी सीन्स और खून-खराबा बताया जा रहा है। वहीं फिल्म की ड्यूरेशन 2 घंटे 41 मिनट और 35 सेकंड है। इसके साथ ही इसमें एक्शन और सामाजिक मेसज भी देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कहानी देश में बढ़ रहे यौन अपराधों पर आधारित है। ‘बेबी जॉन’ एक गहरा सामाजिक संदेश देती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर मनोरंजन के साथ-साथ एक स्ट्रांग मैसेज भी देगी।

सलमान खान का कैमियो

फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभाएंगे। इसके अलावा सलमान खान का एक खास कैमियो भी फिल्म का हिस्सा होगा, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज साबित हो सकता है। ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। निर्देशक एटली और वरुण धवन की यह फिल्म दर्शकों के लिए क्रिसमस का खास तोहफा साबित हो सकती है। अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ की सफलता को टक्कर दे पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: Look Back 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए यादगार रहा ये साल, मिली सबसे बड़ी खुशी

Tags