Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरूण बाली का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरूण बाली का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Arun Bali: मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली है। बता दें कि अरुण बाली काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। दुर्लभ बीमारी से थे पीड़ित जानकारी […]

Arun Bali
inkhbar News
  • Last Updated: October 7, 2022 09:05:11 IST

Arun Bali:

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली है। बता दें कि अरुण बाली काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

दुर्लभ बीमारी से थे पीड़ित

जानकारी के मुताबिक बाली एक दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis से जूझ रहे थे। ये ऑटोइम्यून बीमारी नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर के कारण होती है। अरुण बाली के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई अभिनेत्री-अभिनेता के साथ ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है।

इन फिल्मों में किया काम

अभिनेता अरुण वाली ने 90 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, खलानयक, थ्री इडियट्स और पानीपत जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव