Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Vijay Sethupathi: क्या फिल्म ‘रामायण में रणबीर कपूर के साथ हुई विजय सेतुपति की एंट्री?

Vijay Sethupathi: क्या फिल्म ‘रामायण में रणबीर कपूर के साथ हुई विजय सेतुपति की एंट्री?

नई दिल्ली: साउथ इंडस्ट्री साउथ इंडस्ट्री के बाद विजय सेतुपति अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स कि तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। वहीं, इस बीच विजय […]

Vijay Sethupathi
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2024 22:46:26 IST

नई दिल्ली: साउथ इंडस्ट्री साउथ इंडस्ट्री के बाद विजय सेतुपति अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स कि तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। वहीं, इस बीच विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi) की करियर में बॉलीवुड की एक और फिल्म शामिल होती गई नजर आ रही है।

क्या रामायण में हुई विजय सेतुपति की एंट्री?

ऐसी खबरें हैं कि विजय सेतुपति अब रणबीर कपूर के साथ फिल्म रामायण में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही हैं। इस दौरान फिल्म की कास्टिंग भी जोरो शोरो से चल रही है। वहीं, कुछ किरदारों के लिए तो एक्टर भी सेलेक्ट कर लिए गए हैं और अब विजय सेतुपति को भी फिल्म में लेने की बात चल रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में उन्हें विभीषण के रोल के लिए सेलेक्ट किया गया है।

सूत्र की मानें तो नितेश तिवारी ने विजय सेतुपति से मुलाकात(Vijay Sethupathi) की है और स्क्रिप्ट के बारे में उन्हें बताया। वहीं, विजय सेतुपति ने भी इस फिल्म के लिए अपना इंट्रेस्ट दिखाया है। लेकिन अभी तक एक्टर ने फिल्म साइन नहीं की है।

कौन-कौन होगा फिल्म में शामिल?

अगर रामायण के बाकि किरदारों की बात करें तो, इसमें रणबीर कपूर(भगवान श्री राम), साई पल्लवी(माता सीता), यश(रावण) शामिल हैं। वहीं हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल से बातचीत चल रही हैं और इस बीच विजय सेतुपति को नाम भी इस स्टार कास्ट कि लिस्ट में जुड़ गया है। दरअसल, अब देखना होता है कि विजय फिल्म साइन करते हैं या नहीं।

कब होगी रिलीज?

ऐपको बता दें कि इस फिल्म को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस करेंगे और ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है और मई में सभी स्टारकास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर दी जाएगी।

ALSO READ:-