Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जल्द रिलीज़ होगी Vikram Gokhale की आखिरी फिल्म, तय हुई ये तारीख

जल्द रिलीज़ होगी Vikram Gokhale की आखिरी फिल्म, तय हुई ये तारीख

मुंबई: Vikram Gokhale Sur Lagu De: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार (26 नवंबर) को निधन हो गया। बता दें, बीते दिनों उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। अब 80 साल की उम्र में अभिनेता ने शुक्रवार […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 29, 2022 19:41:32 IST

मुंबई: Vikram Gokhale Sur Lagu De: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार (26 नवंबर) को निधन हो गया। बता दें, बीते दिनों उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। अब 80 साल की उम्र में अभिनेता ने शुक्रवार को उनकी हालत में सुधार तो देखा गया था लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन के 3 दिन बाद आखिरी फिल्म ‘सुर लागू दे’ की ऐलान कर दिया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी किया है।

अभिनेता की आखिरी फिल्म

एक्टर विक्रम गोखले ने यूं तो अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद उनके फैंस उनकी आखिरी फिल्म का इंतजार कर रहे है। इस बीच विक्रम गोखले की लास्ट मूवी की घोषणा से दर्शक बेहद खुश हैं। मंगलवार को हिंदी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म की जानकारी दी।

तरण के मुताबिक विक्रम गोखले की आखिरी फिल्म मराठी में है, जिसका का नाम ‘सुर लागू दे।’ इस मराठी फिल्म में विक्रम गोखले लीड रोल में नजर आएंगे।’ ऐसे में बड़े पर्दे पर आखिरी बार इसी फिल्म के जरिए विक्रम गोखले को दर्शक सिनेमाघरों में देख पाएंगे। विक्रम गोखले के अलावा ‘सुर लागू दे’ मराठी फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले और रीना मधुकर भी नजर आएंगी।

इन फिल्मों में किया है काम

विक्रम गोखले कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं। अभिनेता करीब 40 साल से लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने संजय लीला भंसाली, मुकुल एस आनंद सहित कई दिग्गज लोगों के साथ काम कर चुके हैं। उनके डेब्यू फिल्म की बात करे तो उन्होंने ‘परवाना’ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। साथ ही वो मराठी फिल्मों में भी अपना करियर आजमा चुके हैं। आपको बता दें, फिल्म अनुमति के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। साथ ही उन्हें 2012 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उनकी आखिरी फिल्म की बात करे तो वो ‘निकम्मा’ थी, जोकि 17 जून, 2022 के दिन रिलीज हुई थी। अभिनेता के नाम से पुणे में एक्टिंग अकादमी भी चलाई जाती है, जहां यंग टैलेंट को अभिनय की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल