Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Virushka Mumbai Reception: मांग में सिंदूर और डार्क रेड लिपस्टिक लगाए पार्टी की लाइमलाइट चुरा ले गईं रेखा

Virushka Mumbai Reception: मांग में सिंदूर और डार्क रेड लिपस्टिक लगाए पार्टी की लाइमलाइट चुरा ले गईं रेखा

मुंबई में मंगलवार को कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दूसरी रिसेप्शन पार्टी हुई. विरुष्का मुंबई रिसेप्शन पार्टी में अभिनेत्री रेखा लाइमलाइट बनी रहीं. जी हां विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ से लेकर माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी तक अपने ग्लैमरेस अवतार में पहुंची. इन सब के बावजूद विरुष्का पार्टी की लाइमलाइट अभिनेत्री रेखा चुरा ले गईं. वहीं इनके अलावा विरुष्का रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी पहुंचे.

रेखा
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2017 03:39:49 IST

मुंबई: मुंबई के सेंट रेगिस होटल में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी रिसेप्शन पार्टी हुई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के एक से एक दिग्गज पहुंचे. विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ से लेकर माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी तक अपने ग्लैमरेस अवतार में पहुंची. इन सब के बावजूद विरुष्का पार्टी की लाइमलाइट अभिनेत्री रेखा चुरा ले गईं. जी हां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी में रेखा भी पहुंची थी और सबकी निगाहें रेखा पर ही टिकी रहीं.

दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में 63 साल की रेखा के ग्लैमर के आगे सभी फीके लगे. जी हां पार्टी में रेखा रेड, पिंक और गोल्डन कलर ीक बनारसी साड़ी पहने नजर आईं. इस दौरान रेखा ने हैवी ज्वैलरी पहन रखी थी. गाढ़े लाल रंग के सिंदूर और लाल लिपस्टिक के साथ हाथों में चूड़ी और कई सारी अंगूठियां पहने रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं रेखा के हाथों में मौजूद गोल्डन पोटली उन्हें और भी अच्छा लुक दे रहे थे. वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन पार्टी की बात करें तो पार्टी में इनके अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, सायना नेहवाल, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, राजकुमार हीरानी, आदित्य रॉय कपूर, रमेश तौरानी, बोमन ईरानी, विधु विनोद चोपड़ा समेत क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे.

2_virushkareceptionrekha_idiva

Inkhabar

Inkhabar

Inkhabar

Inkhabar

विराट कोहली अनुष्का शर्मा मुंबई रिसेप्शन: शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत इन सितारों से सजी महफिल, देखें #VirushkaReception की 50 फोटो

विराट कोहली अनुष्का शर्मा मुंबई रिसेप्शन: विरुष्का संग शाहरुख खान ने पंजाबी गाने पर लगाए ठुमके, ‘जब तक है जान’ के डायलॉग से किया स्वागत

https://youtu.be/Ha3WCbl7S7s

Tags