Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • औकात दिखाएंगे अनुराग कश्यप को!’ ब्राह्मण समाज ने किया ऐलान, चेहरा काला करने पर मिलेगा 1लाख!

औकात दिखाएंगे अनुराग कश्यप को!’ ब्राह्मण समाज ने किया ऐलान, चेहरा काला करने पर मिलेगा 1लाख!

फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर दिए गए बयान से इन दिनों देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच चाणक्य सेना ने उनके मुंह पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।

Anurag Kshyap
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2025 11:57:48 IST

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप एक ताजा विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज के एक वर्ग की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और अब कई संगठनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

चाणक्य सेना ने जताई नाराजगी

शनिवार को चाणक्य सेना ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। संगठन ने अनुराग कश्यप के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 1 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे लोगों को सख्त जवाब देना जरूरी है जो समाज में वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर चाणक्य सेना ने सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद और अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ जैसे संगठनों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में सभी संगठनों ने अनुराग कश्यप की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि ऐसे बयानों से समाज में अशांति फैलती है।

‘फुले’ नामक फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप इन दिनों ‘फुले’ नामक फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जो समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर के बाद कुछ ब्राह्मण संगठनों ने आपत्ति जताई कि इसमें ब्राह्मणों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसी के जवाब में अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। संगठनों का कहना है कि ब्राह्मण समुदाय ने देश के लिए हमेशा योगदान दिया है, और ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या मोड़ आता है।

Read Also: Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की यह फिल्म हर हिंदुस्तानी को गर्व से भर देगी, माधवन और अनन्या पांडे ने जीता दिल

Tags