Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • We Women Want Conclave: Delhi Crime season 3 को लेकर रसिका दुग्‍गल ने दी ये जानकारी

We Women Want Conclave: Delhi Crime season 3 को लेकर रसिका दुग्‍गल ने दी ये जानकारी

मुंबई : ITV द्वारा आयोजित मुंबई में हो रहे वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव में अभिनेत्री रसिका दुग्‍गल ने शिरकत की। उन्होंने इस कार्यकर्म में अपने जीवन और काम से जुड़े बहुत सारे मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने आने वाले शो दिल्ली क्राइम सीजन 3 को लेकर भी कुछ बातें बताई। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2023 23:46:09 IST

मुंबई : ITV द्वारा आयोजित मुंबई में हो रहे वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव में अभिनेत्री रसिका दुग्‍गल ने शिरकत की। उन्होंने इस कार्यकर्म में अपने जीवन और काम से जुड़े बहुत सारे मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने आने वाले शो दिल्ली क्राइम सीजन 3 को लेकर भी कुछ बातें बताई। इसके साथ ही उन्होंने महिला दर्शकों को अपने तरफ से एक खास संदेश भी दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने काम को लेकर बहुत समर्पित है। यही वजह है कि उन्हें इतनी शक्ति अपने काम से मिलती है।

गलतियों से सीखने की हिम्मत रखे

जब उनसे पूछा गया कि वो महिलाओं को क्या संदेश देना चााहेंगी। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा – “कोई ऐसा पाथ नहीं है जिसे आपको फॅालो करना चाहिए। आप अपने हिसाब से जीवन में आगे बढ़ते रहिए। हमेशा सीखते रहिए अपने गलतियों से सीखने की हिम्मत रखिए। आपको अपना रास्ता अपने आप मिल जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये हैं आप इस जर्नी को एन्जॉय कीजिए।

OTT के लिए कही ये बात

जब उनसे पूछा जाता है कि OTT ने आपके करियर को एक नया उड़ान दिया है ? इस बारे में अभिनेत्री कहती है कि हाँ मेरे जीवन में ओटीटी की वजह से बहुत बदलाव आए हैं क्योंकि ओटीटी स्टोरी अच्छी होती है।

Delhi Crime season 3 को लेकर कही ये बात

जब उनसे Delhi Crime season 3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा – वो अभी रिलीज नहीं हो रही बल्कि हम उसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू करेंगे। ये एक बहुत ही दिलचस्प शो है। इसके पहलेे वाले सीजन को लोगों का बहुत प्यार मिला था। क्योंकि उसके रिसर्च में ही 4 साल लगे थे। इस शो की स्टोरी को दर्शकों के सामने बहुत ही अच्छे तरीके से परोसा गया।मेकर्स इस स्टोरी पर अच्छा काम करना चाहते हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार