Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जब Facebook पर जिया को दिल दे बैठे थे सूरज, कैसे शुरू हुई थी Love Story

जब Facebook पर जिया को दिल दे बैठे थे सूरज, कैसे शुरू हुई थी Love Story

मुंबई: ‘गजनी’ की एक्ट्रेस जिया खान के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया। मामले में पूरे 10 साल बाद मुंबई की CBI कोर्ट की स्पेशल सेल ने इस पर फैसला सुनाया है। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिया खान का बॉयफ्रेंड बताया जाता है। उन […]

जब Facebook पर जिया को दिल दे बैठे थे सूरज, कैसे शुरू हुई थी Love Story
inkhbar News
  • Last Updated: April 28, 2023 17:37:42 IST

मुंबई: ‘गजनी’ की एक्ट्रेस जिया खान के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया। मामले में पूरे 10 साल बाद मुंबई की CBI कोर्ट की स्पेशल सेल ने इस पर फैसला सुनाया है। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिया खान का बॉयफ्रेंड बताया जाता है। उन पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि इस कपल का रोमांस और उनकी लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही है। बताया जाता है कि जिया और सूरज Facebook पर एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।

 

➨ Facebook पर शुरू हुई लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जिया खान और सूरज पंचोली की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। साल 2012 में दोनों Facebook पर मिले थे। फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी जिया बेहद खूबसूरत थीं। उसकी खूबसूरती देखकर सूरज को पहली नजर में प्यार हो गया। Facebook पर जिया और सूरज पंचोली की दोस्ती हुई और फिर दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं। जल्द ही दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया।

 

 

➨ जिया सूरज पर जान छिड़कती थी

हालांकि दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते के बारे में सब पता था। दोनों की वेकेशन फोटोज भी मीडिया में वायरल हुई थीं। शुरुआत में जिया सूरज पंचोली पर जान छिड़कती थीं। एक्ट्रेस अपनी डायरी में सूरज के लिए लव लेटर लिखती थीं। दोनों की Whatsapp चैट पर बात होती थी और टेक्स्ट मैसेज पर भी। एक लव लेटर में जिया ने सूरज पर ढेर सारा प्यार बरसाया था। एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद यह लव लेटर खूब वायरल हुआ था।

Inkhabar

➨ मैं हमेशा तुम्हारी रहूंगी….

इस लेटर में जिया सूरज को अपना पति, बॉयफ्रेंड, आशिक हर चीज बताती नजर आ रही हैं। जिया सूरज से बहुत प्यार करती थी। अदाकरा ने एक लंबा खत लिखा था। आपको बता दें, बता दें कि 3 जून 2013 को 25 वर्षीय अदाकारा जिया खान ने अपने मुंबई स्थित घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिया खान की मौत के बाद उसकी मां राबिया ने सूरज पंचोली और उसके परिवार पर जिया के साथ ‘बदसलूकी’ करने का आरोप लगाया था। इसी के चलते सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

 

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना