Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शादी के बाद क्यों बेच रही सोनाक्षी अपना घर, क्या जहीर इकबाल है इसके पीछे का कारण?

शादी के बाद क्यों बेच रही सोनाक्षी अपना घर, क्या जहीर इकबाल है इसके पीछे का कारण?

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मुंबई के बांद्रा में स्थित आलीशान अपार्टमेंट को बेचने के फैसले की वजह से चर्चा में हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि यह वही घर है जिसमें उन्होंने दो महीने पहले अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। दरअसल, ‘द […]

Sonakshi Sinha House On Sale
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2024 20:58:59 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मुंबई के बांद्रा में स्थित आलीशान अपार्टमेंट को बेचने के फैसले की वजह से चर्चा में हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि यह वही घर है जिसमें उन्होंने दो महीने पहले अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। दरअसल, ‘द प्रॉपर्टी स्टोर’ नाम के एक रियल-एस्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट ने सोनाक्षी सिन्हा के इस घर का एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में बताया गया है कि यह अपार्टमेंट बांद्रा के रिक्लेमेशन इलाके में स्थित है और ’81 ऑरिएट’ बिल्डिंग के साथ यह समुद्र के सामने है। इस अपार्टमेंट की कुल क्षेत्रफल 4200 वर्ग फुट है, जिसमें एक बड़े डेक के साथ 4BHK को 2BHK में बदला गया है।

Sonakshi Sinha House

25 करोड़ रुपये कीमत

इस पोस्ट में अपार्टमेंट की कीमत भी शेयर की गई है, जिसके मुताबिक यह घर 25 करोड़ रुपये में बिकने के लिए तैयार है। हालांकि, सोनाक्षी ने खुद इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने इस पोस्ट को लाइक किया है। इसके साथ ही उनकी करीबी दोस्त हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “मैं इस बिल्डिंग को जानता हूं,” जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह घर सोनाक्षी का ही है।

Sonakshi Sinha Apartment

सोनाक्षी सिन्हा के फैंस

इस वीडियो को देखकर फैंस ने भी दावा किया है कि यह घर सोनाक्षी का ही है। एक फैन ने कमेंट किया, “ये सोनाक्षी सिन्हा का घर है। वह बहुत जल्दी मूव कर रही हैं।” वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, “सोनाक्षी सिन्हा अपना घर क्यों बेच रही हैं? उन्होंने इसे कुछ समय पहले ही खरीदा था।” इसके अलावा, एक अन्य शख्स ने लिखा, “क्या यह सोनाक्षी सिन्हा का घर नहीं है? मैंने इसे यूट्यूब पर देखा था।” सोनाक्षी के इस फैसले को सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हैं. वहीं इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हालांकि इस पर फिलहाल सोनाक्षी और इकबाल की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें: मौत की झूठी खबर से परेशान हुआ बॉलीवुड का ये एक्टर,बोले मैं अभी जिंदा हूं