Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Year Ender 2022: 2022 में ये सेलेब्स बने पेरेंट्स, देख लीजिए लिस्ट

Year Ender 2022: 2022 में ये सेलेब्स बने पेरेंट्स, देख लीजिए लिस्ट

नई दिल्ली: 2022 ख़त्म होने वाला है और कुछ दिनों में नया साल दस्तक देने वाला है। 2022 बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के लिए बेहद ख़ास रहा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई फ़िल्में रिलीज़ हुई। वहीं सेलेब्स अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे। इस खबर में हम आपको उन सेलेब्स […]

year end 2022
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2022 23:05:45 IST

नई दिल्ली: 2022 ख़त्म होने वाला है और कुछ दिनों में नया साल दस्तक देने वाला है। 2022 बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के लिए बेहद ख़ास रहा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई फ़िल्में रिलीज़ हुई। वहीं सेलेब्स अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे। इस खबर में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो 2022 में पेरेंट्स बने।

रणबीर-आलिया

साल 2018 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगातार 5 सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने राहा कपूर रखा।

बिपाशा-करण

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के घर नन्हीं परी को 11 नवंबर को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 43 वर्षीय बिपाशा और करण भी अब बॉलीवुड के पैरेंट गैंग में शामिल हुए थे। वहीं दोनों अपनी पैरेंटिंग को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक बेबी का फेस रिवील नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 जनवरी को पिता बने। सरोगेसी की मदद से एक्ट्रेस की प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने जन्म लिया। अभिनेत्री ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। जबकि अक्सर उसकी एक हलकी झलक अपनी तस्वीरों में शेयर करती रहती है।

नयनतारा और विग्नेश

नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून 2022 को धूमधाम से शादी की। जिसके 4 महीने बाद ही दोनों माता पिता बन गए। सरोगेसी की मदद से दोनों जुड़वा पेरेंट्स बने। कपल ने एक का नाम यूइर और दूसरे का नाम उलगम रखा है। 9 अक्टूबर को नयनतारा ने अपने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव