Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अक्षरा की वजह से मंजिरी चली गई कोमा में, अभिमन्यु ने पुलिस बुलाकर कराई गिरफ़्तारी

YRKKH: अक्षरा की वजह से मंजिरी चली गई कोमा में, अभिमन्यु ने पुलिस बुलाकर कराई गिरफ़्तारी

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, कुणाल को माया के लिए गाना गाने के लिए मना […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 15:27:54 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, कुणाल को माया के लिए गाना गाने के लिए मना कर देती है। वहीं दूसरी ओर मंजिरी को अटैक आता है, फिर वो अभि से अक्षरा को वापस लाने के लिए कहती है ताकि वो उनके सारे सवालों के जवाब दे। फिर अक्षरा, कैरव की बेगुनाही का सबूत ढूंढ़ती है। अब क्या अक्षरा और अभि एक हो पाएंगे। ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी कोमा में चली जाती है, तभी डॉ अभि को म्यूजिक थेरेपी की एडवाइस देते हैं। अभिमन्यु अक्षरा को कॉल करता है, लेकिन अक्षरा को फोन लग ही नहीं पाता है। अक्षरा वहां जासूस से कैरव की बेगुनाही के सबूत मांगती है ताकि वह अभि को सब सच्चा बता सके। अक्षरा सोचती है कि उसने सबूतों की कॉपी नहीं बनाई। वह अभिमन्यु को एक नोट लिखती है और सबूत उसके कमरे में छोड़ देती है। वह खुश हो जाती है।वहां कैरव सोचता है कि अक्षरा अब तक अभिमन्यु के पास पहुंच गई होगी। तभी अक्षरा अपने घर ओ कान्हा’ गाते हुए प्रवेश करती है, जिसे देख सभी खुश हो जाते हैं। अभिमन्यु के पास सबूत पहुंच गए ये सोचकर अक्षरा खुश हो गई थी।

अभि अक्षरा से मिलने गोयनका हाउस आता है, अभिमन्यु को देखकर अक्षु खुश हो जाती है। जैसे ही अभिमन्यु आता है, वह दौड़ती हुई उसे गले लग जाती है। गोयनका इकट्ठा होते हैं। अभिमन्यु कैरव को देखता है। गोयनका और अक्षरा घर में मीडिया को देखकर चौंक गए। मनीष को आश्चर्य होता है कि मीडिया को किसने बुलाया। अभिमन्यु कहता है कि सच को देर तक छुपाया नहीं जा सकता। अभिमन्यु कहता है कि कैरव का सच आज सबके सामने आ गया है।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष और कैरव गिरफ्तार हो जाते हैं। अभिमन्यु महिमा से कहता है कि उसने कैरव को गिरफ्तार करवाकर अपना वादा पूरा कर लिया है। अक्षरा गुस्से में अभिमन्यु के पास जाती है। अब आगे क्या होगा ये तो कल ही पता चलेगा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त