Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु अब कभी नहीं कर पाएगा सर्जरी? खत्म हुआ करियर

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु अब कभी नहीं कर पाएगा सर्जरी? खत्म हुआ करियर

मुंबई: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले हैं। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के इस शो में एक तरफ जहां अभिमन्यु का पूरा करियर खराब होने की कगार पर है वहीं दूसरी तरफ खबर है कि अब आरोही डॉक्टर बनने के लिए गलत राह को चुनने वाली […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
inkhbar News
  • Last Updated: July 19, 2022 20:37:35 IST

मुंबई: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले हैं। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के इस शो में एक तरफ जहां अभिमन्यु का पूरा करियर खराब होने की कगार पर है वहीं दूसरी तरफ खबर है कि अब आरोही डॉक्टर बनने के लिए गलत राह को चुनने वाली हैं। क्योंकि नर्व डैमेज की वजह से अभिमन्यु का करियर खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब आरोही उससे बदला लेने का कोई भी मौका यूं तो नहीं गवाने वाली है।

आरोही ने चुना गलत रास्ता

आरोही की गलती की सजा देने वाला शख्स अभिमन्यु ही था। दरअसल अभिमन्यु ने आरोही को अस्पताल से बाहर निकल दिया था। और आरोही उन लोगों में से नहीं है जो किसी की गलती को इतनी आसानी से भूल जाए या माफ कर दे। आरोही अपना सपना पूरा करने के लिए रुद्र का सहारा लेने वाली है। डॉक्टर आनंद पर काम का प्रेशर बढ़ता देखकर अभिमन्यु अपने पापा हर्ष बिरला को फिर एक बार बिरला हॉस्पिटल में वापस बुलाने का निर्णय लेते हैं।

अभिमन्यु की बिगड़ी हालत

अभिमन्यु को जब अक्षरा के रियलिटी शो में जाने की खबर मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। और अभिमन्यु ऐसे में अक्षरा को कैसे निराश कर सकता है। इसी कारण अभिमन्यु अक्षरा को अपने हाथ के बारे में कुछ नहीं बताता है। इधर अभिमन्यु की रिपोर्ट देखने के बाद दिल्ली के नामी डॉक्टर तुरंत उदयपुर में आकर अभिमन्यु से मिलने का फैसला करते है। ये बात जब डॉक्टर आनंद को पता चलती है तो वह टेंशन में आ जाते हैं।

नहीं कर पाएंगे कभी सर्जरी

डॉक्टर आनंद बताते हैं कि अगर उन्होंने उदयपुर आकर अभिमन्यु से मिलने का फैसला किया है तो ये मामला गंभीर है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि दिल्ली से उदयपुर आए डॉक्टर बताएंगे कि अभिमन्यु की नर्व पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है और वह भविष्य में कभी सर्जरी नहीं कर पाएंगे। एक तरफ जहां अभिमन्यु इस खबर से पूरी तरह टूट गए हैं वहीं दूसरी तरफ अक्षरा भी अच्छा फील नहीं कर रही हैं।

 

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया