Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: माया की सच्चाई का पता लगा पाएगा अभि, अक्षरा से हो गई मुलाकात

YRKKH: माया की सच्चाई का पता लगा पाएगा अभि, अक्षरा से हो गई मुलाकात

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभिमन्यु और अक्षरा की दूरियां ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जैसा कि कल शो में दिखाया गया था कि अभिमन्यु को माया पर शक है। वो अक्षरा […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: September 15, 2022 16:44:02 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभिमन्यु और अक्षरा की दूरियां ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जैसा कि कल शो में दिखाया गया था कि अभिमन्यु को माया पर शक है। वो अक्षरा को ढूंढ़ने के लिए प्लान बनाता है। वहीं आरोही को अभिमन्यु पर शक होता है कि आखिर उसने अक्षरा के बारें में उससे क्यों पूछा था।

अपने शक को दूर करने के लिए आरोही अभिमन्यु से मिलने आती है और पहले उससे उसकी हालत के बारे में पूछती है फिर वह कहती है कि तुमने मुझसे अक्षरा के बारे में क्यों पूछा था। अभिमन्यु कहता है तुम जासूसी करना बंद करो, तभी आरोही को अभिमन्यु पर शक हो जाता है क्योंकि वो अपने टैब पर चल रहे वीडियो को बड़े ध्यान से देख रहा होता है। आरोही इस बात की जानकारी महिमा को देती है।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि मंजरी अभिमन्यु से कहती है कि भगवान गणेश उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वह अभिमन्यु से एक इच्छा मांगने के लिए कहती है। अभिमन्यु माया की आवाज तक पहुंचने का फैसला करता है। वह भगवान से उसका साथ देने के लिए कहता है। अभि कहता है कि उसके पास माया की सच्चाई लाने के लिए एक योजना है। मंजरी, अभिमन्यु से पूछती है कि जयपुर में क्या हुआ था। अभिमन्यु कुछ नहीं बोलता है। मंजरी कहती है कि अगर वह उसे कुछ नहीं बताना चाहता तो ठीक है, अभिमन्यु से भगवान के साथ शेयर करने के लिए कहती है ताकि वह उसकी सहायता कर सके।

क्या है अभिमन्यु की योजना

अभिमन्यु कहता है कि वह जल्द ही साबित कर देगा कि ये आवाज अक्षरा की है न कि माया की। अक्षरा बिरला हाउस से भाग जाती है और कहती है कि उसे अभि के करीब आने से कोई नहीं रोक सकता है। स्वर्णा आरोही से पूछती है कि वह कहाँ थी। आरोही झूठ कहती है। सुहासिनी आरोही से पूछती है कि वह किसकी पूजा में शामिल हुई थी। मनीष और अखिलेश को आरोही पर शक होता है। अखिलेश कहता है कि आरोही कुछ छुपा रही है। अक्षरा को पता चलता है कि गोयनका का फोन टैप किया जा रहा है। वह कहती है कि ये तो अवैध है।

अक्षरा का जासूस भी गोयनका को सूचित करता है कि वे फिर से अनीशा के प्रेमी का पता लगाने में असफल रहे। अक्षरा कहती है कि पिछले एक साल से वे कायरव के पक्ष में सबूत खोजने के लिए मेहनत कर रही हैं। वह कहती है कि बिरला हाउस के किसी व्यक्ति ने कॉल ट्रेस करने का आदेश दिया होगा ताकि वे कायरव तक पहुंच सकें। अक्षरा अपने जासूस को जल्दी काम करने की चेतावनी देती है। अभिमन्यु, माया को फोन करता है और गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए कहता है फिर माया खुश हो जाती है।

गाना गा पाएगी माया

zगणपति पूजा में शामिल हो जाती है। उसके साथ वहां अक्षरा भी मौजूद होती है। अभिमन्यु, माया को गाने के लिए कहता है और कहता है कि वह उसकी आवाज का फैन है।अभिमन्यु ने माया को बेनकाब करने का फैसला किया। वह कहता है कि उसने कभी किसी का इंतजार नहीं किया जैसे वह माया का इंतजार कर रहा है। अभिमन्यु माया से मिलने और अक्षरा तक पहुंचने के लिए पूरी तैयार से तैयार होता है।

अभि, माया से भगवान गणेश की आरती गाने के लिए कहता है। माया हिचकिचाती है। माया के बचाव के लिए अक्षरा आती है। वह माया को गाने के लिए कहती है। अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि वह अभिमन्यु तक पहुंचने में उसकी मदद करे। वह माया को कवर करने के लिए एक गीत गाती है। अभिमन्यु भीड़ में अक्षरा का पता लगाने की कोशिश करता है। कार्यकर्म का होस्ट सभी भक्तों से पानी के कुंड में सिक्का फेंक कर एक इच्छा मांगने के लिए कहने लगता है।

अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से मिलने की इच्छा रखते हैं। दोनों गलती से एक ही पानी के कुंड के अंदर गिर जाते हैं। अभिमन्यु और अक्षरा एक-दूसरे से मिलने के काफी करीब होते हैं। दोनों मुड़कर एक दूसरे को देखते हैं। अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे को देखकर चौंक जाते हैं।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे को देख लेंगे। जिसके बाद अक्षरा, अभिमन्यु से 24 घंटे मांगती है। अभिमन्यु ने अक्षरा की बात मानने से मनाकर दिया। अक्षरा, अभिमन्यु से उसे एक बार अपनी बात बोलने के लिए कहती है। मंजरी को अक्षरा के बारे में पता चलता है और वह अभिमन्यु से उसे एक मौका देने के लिए कहने लगती है।

 

लखीमपुर कांड: जुनैद, सुहैल, आरिफ समेत सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई