मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि दोनों के घरों में नवरात्रि की तैयारी की जा रही है। अक्षरा मनीष और कायरव को जेल से छुड़ाने की कोशिश में लग जाती है। दूसरी ओर आरोही अपने बॉयफ्रेंड से बात करती है। बिरला हॉस्पिटल को छुड़ाने के लिए अभि तैयारी कर रहा होता है।
आज के एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, कायरव और मनीष की बेल के लिए जी जान लगा देती है। वहां अभि अपने हॉस्पिटल को बचाने के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करता है। अक्षरा वकील से उसके बड़े पापा और भाई को बेल की रिक्वेस्ट करती है। अभि भी हॉस्पिटल की प्रेजेंटेशन इंवेस्टीगेटर्स को दिखाता है। गोयनका हाउस में सब परेशान होते है तभी अचानक से लाइट चली जाती है, तभी एंट्री होती है मनीष गोयनका और कायरव की। परिवार वाले दोनों को देख कर बेहद खुश हो जाते हैं। स्वर्णा, मनीष को देख भावुक हो जाती है।
जहां गोयनका परिवार मनीष और कायरव के आने पर खुश हैं और नवरात्रि का जश्न मना रहे हैं। वहीं बिरला हॉस्पिटल से भी मुसीबत टल गई है। अब बिरला हॉस्पिटल सील नहीं है बल्कि पूरी तरह से आजाद है। लेकिन फिर भी हर्ष और अभि का चेहरा उतरा हुआ रहता है। महिमा इस चीज को नोट कर लेती है। फिर पता चलता है कि आनंद का डॉ का लाइसेंस ब्लॉक हो गया है। अब वो सर्जरी नहीं कर सकते हैं। ये खबर सुन महिमा अभि को सुनाने लगती है साथ ही आनंद भी ये सुनकर दुखी हो जाता है। फिर अभि और अक्षरा भगवान को सब ठीक करने के लिए धन्यावाद कहते है।
आरोही अपने कमरे में होती है तभी कोई उसे फूल फेंक रहा होता है। वो कोई और नहीं बल्कि नील है। दोनों के बीच काफी देर तक बातें होती है। आरोही, नेल से पीछे के गेट से जाने को कहता है। तभी अखिलेश की नजर नील पर पड़ जाती है। वो उसे धक्का मारता है। वो उसे धक्का मारता है। नील कहता है कि वो अक्षरा से डाइवोर्स पेपर्स के सिलसिले में बात करने आया था।
गोयनका नवरात्रि उत्सव की तैयार करते हैं। अक्षरा और अभिमन्यु को अलग होने के लिए कोर्ट में बुलाया जाएगा। वहीं मनीष और हर्ष अभिरा को एक करने का प्लान बनाएंगे।
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 से विराट कोहली बाहर, इस खतरनाक प्लेयर की वापसी