Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • खुशखबरी, हनी सिंह करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी, गंगा घाट पर बना रहे हैं म्यूजिक

खुशखबरी, हनी सिंह करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी, गंगा घाट पर बना रहे हैं म्यूजिक

हनी सिंह के फैंस खुश हो जाएं क्योंकि यो यो करने जा रहे हैं धमाकेदार वापसी. जी हां हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो गंगा घाट किनारे बैठे नजर आ रहे हैं. दरअसल हनी यहां पर संगीत का निर्माण कर रहे हैं जो जल्द ही आपको सुनने को मिलेगा. इस खबर को सुनने के बाद हनी सिंह के फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे होंगे इस बात का हमे पूरा यकीन है.

top ten hit album rap songs of yo yo honey singh on his birthday
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2017 14:21:04 IST

मुंबई: अपनी आवाज से दिलों को जीतने वाले यो यो हनी सिंह के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. हनी सिंह जल्द ही धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. जी हां हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो गंगा किनारे बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ हनी सिंह ने लिखा है, ‘Chillin at Ganges. Makin #BEATS writing #VERSES “Jai Ganga Maiya Ki”#YoYo #YoYoHoneySingh #Music. तो हनी सिंह की इस फोटो ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक बार फिर से फैंस थिरकने को तैयार हो जाए क्योंकि यो-यो करने जा रहा है वापसी.

आपको बता दें कि हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से पिछले कई समय से लाइमलाइट से दूर हैं. उनके वापसी की कई बार खबरें आई लेकिन ये सभी अफवाह साबित हुई. अब तो हनी सिंह ने ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो संगीत का निर्माण कर रहे हैं और जल्द ही उनका गाना आपके सामने होगा.

हनी ने कई पार्टी सॉन्ग गाए हैं इनमें से उनका हाई हील्स, ब्लू आइज, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट काफी हिट साबित हुआ. हनी सिंह की आवाज पर अमिताभ बच्चन के लेकर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण तक थिरक चुके हैं. हनी का यूं गायब हो जाना उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड कलाकारों को खल रहा था. खैर अब जब वो वापसी करने जा रहे हैं तो उम्मीद पूरी है कि हनी पूरे जोश के साथ हमे कोई दमकार गाना ही सुनाएंगे. 

OMG क्या नव्या नवेली को परिवार का हिस्सा नहीं मानते अमिताभ बच्चन, आराध्या को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

Video: ऐश्वर्या राय के नक्शे कदम पर बेटी आराध्या, एनुअल डे फंक्शन पर दिखा बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस

 

Tags