Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सिंगर Arijit Singh को लेकर रैपर रफ्तार ने ये क्या कह दिया…जानकर हो जाएंगे हैरान

सिंगर Arijit Singh को लेकर रैपर रफ्तार ने ये क्या कह दिया…जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज और दिल छू लेने वाले गानों के कारण सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में रैपर रफ्तार ने अरिजीत सिंह की सादगी और उनकी कमाई को लेकर खुलासा बड़ा किया है। इंटरव्यू में रैपर ने कहा कि अरिजीत जितना पैसा कमाते हैं, वह हम जैसे 100 लोगों को भी पीछे छोड़ दें

Arijit Singh, Rapper Raftaar
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2024 19:34:36 IST

नई दिल्ली: भारत के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज और दिल छू लेने वाले गानों के कारण सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं इतने मशहूर होने बावजूद उनकी सादगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। अरिजीत का आम जिंदगी जीने का तरीका और विनम्र स्वभाव अक्सर सुर्खियां में रहा है। सोशल मीडिया पर उनके स्कूटर चलाने या स्कूल के गेट पर आम पेरेंट्स की तरह अपने बच्चे का इंतजार करने वाली तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में रैपर रफ्तार ने अरिजीत सिंह की सादगी और उनकी कमाई को लेकर खुलासा बड़ा किया है।

100 लोगों को भी पीछे छोड़ दें

रफ्तार ने एक इंटरव्यू में अरिजीत की तारीफ करते हुए बताया कि वह बेहद साधारण जीवन जीते हैं, लेकिन उनकी कमाई इतनी है, जिसे जानकर आप चौक जाएंगे। इंटरव्यू में रैपर ने कहा कि अरिजीत जितना पैसा कमाते हैं, वह हम जैसे 100 लोगों को भी पीछे छोड़ दें। म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग अपनी अमीरी दिखाते हैं, लेकिन अरिजीत अपनी कमाई का प्रदर्शन कभी नहीं करते। उनके पास इतने बड़े ऑफर्स आते हैं कि मुंबई जैसे शहर में डुप्लेक्स एक शो की फीस में खरीद सकते हैं।

Arijit Singh and AR Rahman

एआर रहमान जितनी कमाई

रफ्तार ने आगे बताया कि अरिजीत को वेडिंग परफॉर्मेंस करना पसंद नहीं है, लेकिन लाइव शोज में उनकी डिमांड बेहद ज्यादा है। उन्होंने एआर रहमान का जिक्र करते हुए कहा, एआर रहमान एक लाइव शो के लिए 3 करोड़ रुपये लेते हैं और अरिजीत की फीस भी कुछ इतनी ही है। हालांकि वह इस बारे में कभी हल्ला नहीं करते। यही उनकी खासियत है।

रैपर इक्का ने भी की तारीफ

इंटरव्यू में रैपर इक्का ने भी अरिजीत की सादगी का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा एक शो खत्म होने के बाद अरिजीत की कार आने में देरी हो रही थी। उन्होंने बिना किसी झिझक के सामने खड़ी एक ऑटो रिक्शा ली और उसमें बैठकर घर चले गए। यह उनकी सादगी को दिखाता है।

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर नहीं सह पा रहे जुदाई का गम, ब्रेकअप के बाद भी मलाइका को देर रात करते है मैसेज