Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • O O Jaane Jaana गाने में सलमान को शर्टलेस देखकर मोटिवेट हुए थे छोटे बच्चे

O O Jaane Jaana गाने में सलमान को शर्टलेस देखकर मोटिवेट हुए थे छोटे बच्चे

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भला किसकी फेवरेट नहीं होगी। आज फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। काजोल और सलमान की ये फिल्म साल 1998 में रिलीज़ हुई थी। लेकिन इस फिल्म का क्रेज आज भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 27, 2023 21:01:46 IST

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भला किसकी फेवरेट नहीं होगी। आज फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 25 साल हो गए हैं। काजोल और सलमान की ये फिल्म साल 1998 में रिलीज़ हुई थी। लेकिन इस फिल्म का क्रेज आज भी जबरदस्त है। फिल्म का एक-एक सीन/गाना आज भी दर्शकों को भलीभांति याद है। इस फिल्म का गाना ओ ओ जाने जाना सुपरहिट रहा था। गाने में सलमान शर्टलेस अंदाज में दिखाई दिए थे, जिसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी।

निर्देशक ने किया खुलासा

कुछ समय पहले डायरेक्टर सोहेल खान ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने “ओ ओ जाने जाना” को लेकर कुछ लोगों को लगा था कि इसमें सेक्स अपील दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि इस सॉन्ग ने बच्चों को अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक किया है।

बच्चों ने फिटनेस पर दिया ध्यान

एक इवेंट के दौरान सोहेल खान ने बताया था, ”जब हमने ओ ओ जाने जाना गाना किया था तो कई लोगों ने कहा कि सलमान खान फिल्म में शर्टलेसथे, लेकिन क्या आप जानते है कि कितने बच्चों ने इस गाने को देखकर दूध पीना शुरू कर दिया था। दरअसल, औरतें अपने बच्चों से कहती थी कि सलमान जैसी बॉडी चाहिए, तो दूध पीना पड़ेगा।”

सोहेल खान ने कहा कि, ”आज जब कोई मॉडल या एक्टर अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं तो मैं इसे सकारात्मक रूप में देखता हूं, क्योंकि बच्चे उन्हें फॉलो करते हैं। आप बुरी आदतों के साथ अच्छी बॉडी नहीं बना सकते हैं। अगर आपको अच्छी बॉडी चाहिए तो उसके लिए अच्छी आदतें होनी चाहिए। इसलिए जब एक्टर अपनी फिटनेस दिखाते हैं तो लोग इसे सेक्स अपील के रूप के नजरिये के रूप में देखते हैं। बल्कि ये उनकी सेक्स अपील नहीं है।

सलमान और काजोल की जोड़ी

फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में सलमान खान और काजोल की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बना ली थी। इससे पहले ये दोनों कलाकार कई फिल्मों में नजर आए थे लेकिन कपल के तौर पर ये पहली बार नजर आए थे। सलमान और काजोल के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, अरबाज खान, अंजला जावेरी, किरण खेर और अशोक सर्राफ भी नजर आए थे।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार