Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभीर की बिगड़ी तबियत, अभिमन्यु को पता चल जाएगी सारी सच्चाई

YRKKH : अभीर की बिगड़ी तबियत, अभिमन्यु को पता चल जाएगी सारी सच्चाई

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही और अभिमन्यु की सगाई हो जाती है। रूही और गोयनका दोनों बेहद खुश होते हैं। वहीं अक्षरा भी अभिनव के साथ नहीं शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार होती है। अभिनव अक्षरा की मांग भरता है। अभिनव, बहुत खुश होता है और मन ही […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 26, 2023 16:05:47 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही और अभिमन्यु की सगाई हो जाती है। रूही और गोयनका दोनों बेहद खुश होते हैं। वहीं अक्षरा भी अभिनव के साथ नहीं शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार होती है। अभिनव अक्षरा की मांग भरता है। अभिनव, बहुत खुश होता है और मन ही मन अक्षरा के बारे में सोच रहा होता है। अक्षरा भी अभिनव का पूरा साथ देती है। अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि उनके रिश्ते में कभी भी दरार ना आए। अक्षरा कहती है उनके रिश्ते की बुनियाद उनकी दोस्ती है।

अभीर की तबियत खराब

कायरव देखता है कि मुस्कान सौफे पर लेटी हुई है। वो कहता है कि इसके तीन पसंदीदा काम है रोना, सोना और लड़ना। कायरव उसे नील अम्मा का दिया हुआ स्कार्फ देता है। अभीर सो गया होता है। अभिनव कहता है कि कल उसका फुटबॉल मैच है वो अक्षरा से कहता है कि दो तीन बार तो उसने उसे ही फुटबॉल समझकर मार लिया। वहीं अभीर को सांस लेने में दिक्क्त हो रही होती है। अभिनव अक्षरा को देखता है।

हॉस्पिटल वाले आरोही और अभिमन्यु को शादी की बधाइयां देते हैं।आरोही कहती है कि उसने अभिमन्यु पर भरोसा किया है और उसे उम्मीद है कि वो उसका भरोसा नहीं तोड़ेगा। अक्षरा अभीर के फुटबॉल मैच की तैयारी करती है। अभिनव, अभीर को उठाता है। अभीर कहता है उसे स्कूल नहीं जाना है, उसका मन नहीं कर रहा है। अक्षरा अभीर से कहती है कि उसकी तबियत खराब है। वहीं स्कूल से नोटिस आता है कि अभीर का फुटबॉल मैच कल है। अक्षरा अभीर को डॉक्टर के पास जाने के लिए कहती है। तभी अभीर अक्षरा से कहता है कि उसने झूठ बोला। वहीं अभिनव को लग रहा होता है कि अभीर की तबियत खराब है। अभिमन्यु को भी अभीर की फ़िक्र होती है।

अभीर की तबियत ठीक नहीं होती है। अक्षरा उससे कहती है कि वो रेस्ट कर। वहीं अभिनव अक्षरा को सरप्राइज देता है। वो उसे बताता है कि उसके आने से उसकी जिंदगी कैसे पूरी तरह से बदल गई। वो अक्षरा से वादा करता है कि वो उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगा।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर फुटबॉल मैच खेलता है। अक्षरा अभिनव भी मैच देखने पहुंचे होते हैं। अभीर मैच जीत जाता है, जिसके बाद उसे चक्कर आ जाते है उसकी ऐसी हालत देखकर अक्षरा चिल्लाने लगती है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार