Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभिनव को हुई जेल, अक्षरा लेगी अभिमन्यु की मदद ?

YRKKH : अभिनव को हुई जेल, अक्षरा लेगी अभिमन्यु की मदद ?

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा के हाथ में चोट लगने से वो एग्जाम नहीं दे पाती है। अभिनव अक्षरा से पूछता है कि उसका हाथों का दर्द कैसा है। अक्षरा के हाथों में चोट लगने के कारण अभिनव एग्जाम लिखने की अनुमति लेने के लिए एग्जाम सेंटर जाता है। अभिनव अक्षरा […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2023 16:00:54 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा के हाथ में चोट लगने से वो एग्जाम नहीं दे पाती है। अभिनव अक्षरा से पूछता है कि उसका हाथों का दर्द कैसा है। अक्षरा के हाथों में चोट लगने के कारण अभिनव एग्जाम लिखने की अनुमति लेने के लिए एग्जाम सेंटर जाता है। अभिनव अक्षरा से बातों-बातों में कहता है कि उसे ऐसा लगता है कि वो उसके और अभिमन्यु के बीच में आ गया। और वो वहाँ से दुखी होकर चले जाता है। उसे डर है एक दिन अक्षरा चली जाएगी। अभिनव के जाने के बाद अक्षरा खूब रोती है और कहती है कि उसे पहले वाला दोस्त वापिस चाहिए। वो कहती है कि उसे उसका दोस्त वापस चाहिए। अक्षरा कहती है कि उसे उदयपुर नहीं जाना चाहिए था।

हॉस्टल जाएगी रूही

आरोही, रूही को डांट रही होती है क्योंकि उसने स्कूल में एक बच्चे को मारा होता है। अभिमन्यु रूही को समझाता है। महिमा, आरोही से कहती है कि वो रूही को हॉस्टल भेज दे। अभिमन्यु आरोही से रूही को हॉस्टल न भेजने के लिए कहता है। अक्षरा और अभिमन्यु बहुत दुखी होते हैं। अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि उसे पहले वाला अभिनव मिल जाए। अभिमन्यु भी रूही के लिए दुआ करता है। आरोही गोयनका से कहती है कि वो रूही को हॉस्टल भेज रही है।गोयनका पहले तो आरोही का कहना नहीं मानते हैं लेकिन बाद में वो मान जाते हैं।

अक्षरा का एग्जाम

अभीर अक्षरा को दही चीनी खिलाता है। अक्षरा एग्जाम के लिए निकलती है।अक्षरा के हाथ में चोट लगी होती है बावजूद इसके वो खुद एग्जाम लिखती है। अभिनव, अम्मा अक्षरा को एग्जाम सेंटर तक छोड़ने जाते हैं। अभीर अक्षरा से कहता है कि उसके सपने में अभिमन्यु आया। वो कहता है कि जब सपने में उसने अपने पापा को बुलाया तो अभिमन्यु आता है। ये सुनकर अक्षरा चौंक जाती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव को पुलिस पकड़ लेती है। अक्षरा अभिनव को छुड़ाने के लिए जीजान लगा लेती है। इसके अलावा पार्थ शेफाली पर फिर से हाथ उठाता है। पार्थ की इस हरकत को अभिमन्यु देख लेता है। वो पार्थ को बहुत सुनाता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार