Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अक्षरा और अभिमन्यु का होगा तलाक, अभिरा का सफर हुआ ख़त्म

YRKKH: अक्षरा और अभिमन्यु का होगा तलाक, अभिरा का सफर हुआ ख़त्म

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि वह अकेली उससे अलग हो […]

YRKKH
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2022 15:57:45 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि वह अकेली उससे अलग हो रही थी। वह कहती है कि अभिमन्यु अपने परिवार के आस-पास था। अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि क्या उसने उसके बारे में जानने की एक बार भी कोशिश की। अभिमन्यु, अक्षरा को बिरला हाउस जाने के लिए कहता है।

तभी सुहासिनी आती है और कहती है कि वह सच कहेगी। अक्षरा, सुहासिनी को रोकने लग जाती है। वह आगे बताती है कि कैसे कुणाल ने अक्षरा को माया की आवाज बनने के लिए मजबूर किया। सुहासिनी बताती है कि अक्षरा ने अपने सपने और घर का बलिदान दिया ताकि अभिमन्यु फिर से सर्जेरी कर सके। वह कहती है कि अक्षरा कायरव की वजह से नहीं गई, बल्कि अभिमन्यु के वजह से गई थी। फिर अक्षरा वहां से गोयनका हाउस चली जाती है।

आज का एपिसोड

अभिमन्यु, अक्षरा के त्याग को समझने में असफल रहेगा। अखिलेश आनंद को बदनाम करने की कोशिश करता है। आज के एपिसोड़ में, अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि क्या उसने उसके बारे में जानने की कोशिश की। अभिमन्यु, अक्षरा को जाने के लिए कहता है। अक्षरा दुखी हो जाती है। वहां अभिमन्यु को कुछ समझ नहीं आ रहा होता। पार्थ, अभिमन्यु को अक्षरा के सबूत के बारे में बताने जाता है। लेकिन महिमा उसे रोकने की कोशिश करती है। वो कहती हैं कि अभि और अक्षरा का रिश्ता इस सबूत से नहीं टूट रहा है। उनके रिश्ते में अब भरोसा ही नहीं है।

नील ने दी हिम्मत

अभिमन्यु के भरोसा न करने पर अक्षरा टूट जाती है। वहां नील अक्षरा को कॉल करता है। अक्षरा फ़ोन उठाती है। नील, अक्षरा को हिम्मत देता है और कहता है मुझे आप पर गर्व है। फिर वो अक्षरा को वापस आने के लिए कहता है। लेकिन अक्षरा नहीं मानती है और कहती है अगर नील तुम मेरी थोड़ी सी रिस्पेक्ट करते हो तो मुझसे इस बारे में जिद्द नहीं करोगे।

आनंद ने नशे में की सर्जरी

वहां अखिलेश, वंश और अक्षरा वकील के पास जा रहे होते हैं तभी रास्ते में उन्हें आनंद बिरला शराब का सेवन करते हुए दिखते हैं। आनंद नशे की हालत में सर्जरी करने जाता है तभी अखिलेश पीछे-पीछे बिरला हॉस्पिटल पहुँच जाता है और आनंद को शराब के नशे में सर्जरी करने के फैसले से भड़क जाता है। अक्षरा वहां आती है दोनों को शांत कराती है।

 

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है