Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभीर को पता चलेगा अभिमन्यु है उसका असली पापा

YRKKH : अभीर को पता चलेगा अभिमन्यु है उसका असली पापा

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा, गोयनका से कहती है कि अभी भी अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ता है। वो सभी से कहती है कि कई अक्षरा और अभिमन्यु झूठा नाटक तो नहीं कर रहे हैं। तभी अभिनव आ जाता है। सुरेखा अभिनव से बात करती है। लेकिन अभिनव परेशान रहता है। […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 16:14:39 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा, गोयनका से कहती है कि अभी भी अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ता है। वो सभी से कहती है कि कई अक्षरा और अभिमन्यु झूठा नाटक तो नहीं कर रहे हैं। तभी अभिनव आ जाता है। सुरेखा अभिनव से बात करती है। लेकिन अभिनव परेशान रहता है। अक्षरा मंजिरी की बातों को याद कर रो रही होती है। मंजिरी की बोली गई बातें अक्षरा को बहुत चुभती है। अक्षरा के पीछे अभिनव खड़ा रहता है। उसके मन में कई सवाल होते हैं, जो वो अक्षरा से पूछना चाहता है। अभिनव कहता है कि अगर अक्षरा ने कह दिया कि वो अभी भी अभिमन्यु से प्यार करती है तो वो जी नहीं पाएगा।

तभी रूही आती है। वो अक्षरा से कहती है कि वो उसका इंतजार कर रही है। स्वर्णा फ़ोन पर बात कर रही होती है तभी अभीर और रूही को पता चल जाता है कि अभिनव अस्पताल में भर्ती है। अक्षरा दोनों बच्चों को समझाती है। अभीर और रूही मंदिर में अभिमन्यु के लिए दुआ करते हैं। अक्षरा भी अभिमन्यु के जल्दी ठीक होने की दुआ करती है। अभिमन्यु को ब्लड की जरूरत होती है। कायरव ब्लड अर्रेंज करता है। मंजिरी बेहद परेशान होती है। मनीष मंजिरी का ध्यान रखता है।

रूही का ध्यान रखता है अभीर

रूही और अभीर भगवान से कहते हैं कि वो अभिमन्यु को ठीक कर दे। इसके बाद अभीर, रूही का ध्यान रखता है वो उसे कहता है कि अभिमन्यु को कुछ नहीं होगा। अभीर रूही को सुलाता है। अक्षरा अभीर से कहती है कि उसे लगता था वो परफेक्ट बेटा है लेकिन वो एक अच्छा भाई भी है। अक्षरा, अभीर से कहती है कि उसे उसपर गर्व है।

अभीर उठता है और अक्षरा से कहता है कि जब अभिनव का एक्सीडेंट हुआ था तब अभिमन्यु उनकी मदद करने आया था। इसलिए अब वो अभिमन्यु के पास जा रहा है उसकी मदद करने। अक्षरा, अभीर से कहती है कि वो नहीं जाएगा। इसके बाद अभीर खुद ही चुपचाप से गोयनका हाउस से निकल जाता है। वो मोबाइल फ़ोन पर लोकेशन डालता है और अभिमन्यु से मिलने के लिए निकल जाता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, अभिमन्यु से मिलने बिरला हॉस्पिटल चले जाता है। अक्षरा को अभीर की फ़िक्र होती है। इसे लेकर अभिनव कहता है कि दोनों का खून का रिश्ता है इन्हें मिलने से कोई नहीं रोक सकता है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार