Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अक्षरा के साथ फिर होगी अभिमन्यु की शादी, अभिनव को मिला धोखा

YRKKH : अक्षरा के साथ फिर होगी अभिमन्यु की शादी, अभिनव को मिला धोखा

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अभिनव से कहता है कि वो उसे अक्षरा दे दे। अभिनव अभिमन्यु इस बात से भड़क जाता है। अभिनव कहता है कि वो उसकी पत्नी के बारे में ऐसे बात नहीं कर सकता है। अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि आज भी अक्षरा का दिल उसके […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 16:04:32 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अभिनव से कहता है कि वो उसे अक्षरा दे दे। अभिनव अभिमन्यु इस बात से भड़क जाता है। अभिनव कहता है कि वो उसकी पत्नी के बारे में ऐसे बात नहीं कर सकता है। अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि आज भी अक्षरा का दिल उसके लिए धड़कता है। वहां आरोही अक्षरा से कहती है कि वो उदयपुर छोड़कर चली जाए। आरोही कहती है कि उसने पहले भी अभिमन्यु को उससे छीनने की कोशिश की थी। अगर उसने फिर यही किया तो उसे ज्यादा बुरा लगेगा। क्योंकि इस बार उसकी बेटी को दिल दुखेगा।

वहां अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि वो अक्षरा और उसके बीच आ रहा है। अभिनव अभिमन्यु से कहता है कि अगर अक्षरा आज भी उससे प्यार करती होगी तो वो उनके रास्ते में नहीं आएगा। अभिनव कहता है कि अक्षरा उससे प्यार नहीं करती है। वो कहता है उसका और अक्षरा का पति-पत्नी के अलावा दोस्ती का रिश्ता है ऐसे में वो एक रिश्ता बचाने के चक्कर में दूसरा रिश्ता नहीं तोड़ेगा।

कसौली के लिए निकली अक्षरा

अक्षरा आरोही से कहती है कि इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया। लेकिन आरोही ने अपनी गलती का इल्जाम लगाना किसी दूसरे पर लगाना नहीं छोड़ा। अक्षरा बहुत दुखी होती है। वो आरोही से कहती है कि उसने जो कुछ भी बोला है उसने सुन लिया है।

अक्षरा उदयपुर छोड़कर जाने के लिए तैयार होती है। अभीर अक्षरा से जाने के लिए मना करता है। अक्षरा के जाने की खबर से गोयनका बहुत दुखी होते हैं। अक्षरा कहती है कि अब वो यहां फिर लौटकर कभी नहीं आएगी। ये बात सुनकर गोयनका रोने लगते है। अक्षरा, अभिनव और अभीर कसौली के लिए निकल जाते हैं।

अभिमन्यु, अक्षरा को सपने में देखता है। वो कहता है कि अक्षरा उसका सपना नहीं है बल्कि हकीकत है। वो तैयार होता है और अक्षरा से मिलने के लिए निकल जाता है। अक्षरा अभिनव से कहती है कि वो शिव जी के दर्शन करना चाहती है और वो मंदिर में रुकते हैं। शेफाली अभिमन्यु को रोकती है लेकिन वो नहीं मानता है। शेफाली अक्षरा को कॉल करती है। वो अभिमन्यु को बताती है कि वो (अक्षरा) शिव मंदिर में हैं। अभिमन्यु अक्षरा से मिलने के लिए चले जाता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा से कहता है कि वो उससे प्यार करता है। तभी अक्षरा कहती है कि वो अभिमन्यु से प्यार नहीं करती है। अक्षरा-अभिमन्यु को अभिनव साथ में देख लेता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार