Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभीर की बिगड़ी तबियत, अक्षरा का रो-रोकर बुरा हाल

YRKKH : अभीर की बिगड़ी तबियत, अक्षरा का रो-रोकर बुरा हाल

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महिमा बिरला फैमिली से कहती है कि जब तक शेफाली पार्थ के लिए कोई फैसला नहीं ले लेती है तब तक ये बात घर से बाहर नहीं जा सकती है। शेफाली महिमा से कहती है कि इस घर में सिर्फ एक ही था जो अपनों का बुरा […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2023 16:08:03 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महिमा बिरला फैमिली से कहती है कि जब तक शेफाली पार्थ के लिए कोई फैसला नहीं ले लेती है तब तक ये बात घर से बाहर नहीं जा सकती है। शेफाली महिमा से कहती है कि इस घर में सिर्फ एक ही था जो अपनों का बुरा चाहता था। वहीं रूही बेहद खुश है क्योंकि अभिमन्यु और आरोही ने शादी करने का फैसला ले लिया होता है। अक्षरा, अभिनव और अभीर घूमने गए हुए होते हैं। अभीर बहुत खुश होता है।

खो गया अभीर

अभिनव पिज़्ज़ा का आर्डर करता है। तभी अक्षरा को कॉल आता है। अभीर की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो रही होती है। वो कार से उतरकर बाहर चले जाता है। उसे डर होता है कि अक्षरा अभिनव दुखी न हो जाए इसीलिए वो उन्हें कुछ नहीं बताता है। अक्षरा देखती है कि अभीर कार में नहीं होता है वो बहुत ज्यादा डर जाती है। अभिनव और अक्षरा अभीर ढूंढ़ते है। अक्षरा रेस्तरां के आस-पास के लोगों से पूछताछ करती है ऐसे में एक आदमी अक्षरा से बदतमीजी करता है, जिसके बाद अभिनव उस आदमी पर भड़क जाता है।

डर गई अक्षरा

अभीर अभिमन्यु की बताई हुई एक्सरसाइज करता है। वो अभिनव से कहता है कि वो लड़ाई क्यों कर रहा है। अक्षरा अभीर को देखती है और भागकर उसके पास जाती है। अभिनव और अक्षरा, अभीर से कहते हैं कि वो कहां गया था। अभीर उनसे झूठ बोलता है। अक्षरा अभिनव को डांट लगाती है। गोयनका कायरव को ढूंढ़ते है। कायरव सभी से कहता है कि वो कसौली गया था। उसने वहां जाकर अक्षरा से माफ़ी मांगी। ये सारी बातें सुनकर गोयनका खुश हो जाते हैं। इसके बाद कायरव को पता चलता है कि आरोही ने अभिमन्यु से शादी करने का फैसला लिया है। वो बहुत गुस्सा हो जाता है। वो सभी से कहता है कि वो इस पार्टी का हिस्सा नहीं होगा।

अक्षरा, अभिनव और अभीर की तरफ देखती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि सबकुछ ऐसा ही रहे। उनकी जिंदगी में अब कोई भी दिक्कत ना आए। वहीं अभिमन्यु को कायरव की फ़िक्र होती है। धीरे-धीरे कायरव की तबियत और भी ज्यादा बिगड़ने लगती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर फुटबॉल मैच खेलता है। अक्षरा अभिनव भी मैच देखने पहुंचे होते हैं। अभीर मैच जीत जाता है, जिसके बाद उसे चक्कर आ जाते है उसकी ऐसी हालत देखकर अक्षरा चिल्लाने लगती है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार