Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभिमन्यु करेगा अभीर का इलाज, अभिनव का टूट जाएगा दिल

YRKKH : अभिमन्यु करेगा अभीर का इलाज, अभिनव का टूट जाएगा दिल

मुंबई: ये रिश्ता क्या कहलाता है : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अभिमन्यु से कहती है कि वो आरोही और उसकी शादी में देरी नहीं करना चाहती है। वो आरोही और अभिमन्यु से कहती है कि वो उनकी शादी में देरी नहीं करना चाहती है। अभिमन्यु आरोही शादी करने के लिए मान […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2023 16:02:13 IST

मुंबई: ये रिश्ता क्या कहलाता है : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अभिमन्यु से कहती है कि वो आरोही और उसकी शादी में देरी नहीं करना चाहती है। वो आरोही और अभिमन्यु से कहती है कि वो उनकी शादी में देरी नहीं करना चाहती है। अभिमन्यु आरोही शादी करने के लिए मान जाते हैं।

वहां अभीर फ़ोन पर सर्च कर रहा होता है कि अगर चक्कर आए और साँस लेने में दिक्कत हो तो कौन-सी बीमारी हो सकती है। फ़ोन पर कैंसर लिखा हुआ आता है लेकिन अभीर पढ़ नहीं पाता है इसलिए वो अभिमन्यु को फ़ोन मिलाता है। अभीर को फ़ोन पर बात करते हुए अक्षरा देख लेती है वो उसे कहती है कि उसने उसे अभिमन्यु से बात करने के लिए मना किया है। अभीर अक्षरा से कहता है कि वो अपनी बीमारी के सिलसिले में उससे बात कर रहा था। अभीर अक्षरा और अभिनव को सबकुछ सच सच बता देता है।

मिल गई रिपोर्ट

इसके बाद अक्षरा और अभिनव अभीर से कहते है कि वो उनसे कभी कोई भी बात नहीं छिपाएगा। अभीर, अभिनव और अक्षरा से प्रॉमिस करता है कि वो उनसे कुछ भी नहीं छिपाएगा। अक्षरा और अभिनव को अभीर की चिंता हो रही होती है। अक्षरा अभिनव से कहती है कि अभीर कितना समझदार है वो इतनी छोटी उम्र में समझ गया कि उन्हें परेशान नहीं करना है। दोनों अभीर के बचपन के बारे में बात करते हैं। अक्षरा अभिनव से कहती है कि अभीर की रिपोर्ट अच्छी ही होगी कोई दिक्क्त नहीं होगी।

वहां मंजिरी शेफाली से कहती है कि वो आरोही और अभिमन्यु की शादी अभी नहीं कराएगी। शेफाली सभी को समझाती है और आरोही और अभिमन्यु की शादी न रोकने के लिए कहती है। रूही कहती है कि वो शादी में अक्षरा और अभिमन्यु को भी न्योता देंगे। आरोही रूही को समझाती है। अब अभिनव हॉस्पिटल अभीर की रिपोर्ट लेने जाता है।

डॉक्टर अभिनव को अभीर की रिपोर्ट के बारे में बताते हैं। अभिनव पूरी तरह से टूट जाता है और रोने लगता है। अक्षरा अभिनव को फ़ोन करके अभीर की रिपोर्ट के बारे में पूछती है वो उससे झूठ बोलने लगता है। अभिनव घर पहुंचता है, अक्षरा को लगता है वो उससे कुछ छिपा रहा है। अक्षरा की नजर कुछ पेपर्स में पड़ती है।

प्रीकैप

अभीर की हालत के बारे में जैसे ही अक्षरा को पता चलता है वो खुद को संभाल नहीं पाता है। अक्षरा डॉक्टर से बात करती है। डॉक्टर उन्हें कहते हैं कि अभिमन्यु बिरला ही अभीर का अच्छा इलाज कर सकते हैं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार