Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभीर की खातिर अभिमन्यु से मिलेगी अक्षरा, जान बचाना है मुश्किल

YRKKH : अभीर की खातिर अभिमन्यु से मिलेगी अक्षरा, जान बचाना है मुश्किल

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिनव से पूछती है कि वो अजीब बर्ताव क्यों कर रहा है। इसके बाद अक्षरा की नजर अभिनव की कार में रखे डाक्यूमेंट्स पर पड़ती है। अक्षरा अभीर की रिपोर्ट देखती है और पूरी तरह टूट जाती है। वो रोने लगती है। वो कहती है ये […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2023 16:13:45 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिनव से पूछती है कि वो अजीब बर्ताव क्यों कर रहा है। इसके बाद अक्षरा की नजर अभिनव की कार में रखे डाक्यूमेंट्स पर पड़ती है। अक्षरा अभीर की रिपोर्ट देखती है और पूरी तरह टूट जाती है। वो रोने लगती है। वो कहती है ये सब झूठ है। अक्षरा इस बात को मान ही नहीं पाती है कि अभीर के दिल में छेद है।

अक्षरा समान इधर से उधर फेंकने लगती है। अभिनव उसे शांत करने की कोशिश करता है। तभी अभीर अक्षरा से पूछता है कि वो दोनों उसे देखकर शांत क्यों हो गए। वो अभिनव से कहता है कि उसकी रिपोर्ट कहां है। अब उसकी तबियत कैसी है। अभिनव अभीर से झूठ बोलता है और उसे कहता है कि उसके पेट में स्टमक इंफेक्शन है। अभिनव, अभीर से कहता है कि वो बाहर का खाना नहीं खाएगा और ज्यादा उछल कूद नहीं करेगा।

अभीर भागकर नील अम्मा के पास जा रहा होता है तभी अक्षरा और अभिनव उसे धीरे चलने के लिए कहते हैं। वहां अक्षरा और आरोही की शादी की तैयारी चल रही होती है। शेफाली कहती है कि वो इनकी शादी की सारी तैयारी करेगी। अभिमन्यु, शेफाली से कहता है कि उसे अपने काम पर वापसी करनी चाहिए। वहीं मंजिरी आरोही और अभिमन्यु के लिए बहुत खुश होती है।

अभीर का हो पाएगा इलाज?

अक्षरा और अभिनव अभीर के साथ वक्त गुजारते है। वो अभीर की हालत के बारे में किसी को नहीं बताते। अक्षरा अभिनव के साथ डॉक्टर के पास जाती है। वहां डॉक्टर उनसे कहते हैं कि अभीर की हालत बहुत सीरियस है। उसको सर्जरी करानी पड़ेगी। अक्षरा हिम्मत हारती रहती है। डॉक्टर अभिमन्यु को डॉक्टर्स की लिस्ट देते हैं। अभिनव उसमें अभिमन्यु का नाम देखता है और उसे फ़ोन मिलाता है। अक्षरा अभिनव को रोक लेती है। वो अक्षरा से कहता है कि उसे अभीर की खातिर करना पड़ेगा।

प्रीकैप

अभीर के इलाज के लिए अभिनव और अक्षरा डॉक्टर्स से संपर्क करते हैं। अक्षरा अभिनव से कहती है कि उसकी गलती की वजह से वो अभीर को खो देंगे। वहीं बिरला हाउस में आरोही अभिमन्यु की शादी की तैयारियां चल रही होती है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार