Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: क्या मंजिरी के कहने पर अक्षरा रखेगी करवा चौथ का व्रत? फिर एक होंगे अभिरा

YRKKH: क्या मंजिरी के कहने पर अक्षरा रखेगी करवा चौथ का व्रत? फिर एक होंगे अभिरा

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा मंजिरी को तैयार कर रही होती है तभी वहां […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2022 16:05:43 IST

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा मंजिरी को तैयार कर रही होती है तभी वहां अभिमन्यु आता है। वो मंजिरी की नजर उतारता है। अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे को देखते हैं। मंजिरी के कहने पर अभिमन्यु अक्षरा पर नजर का काला टीका लगाता है। सभी घर वाले पूजा करते हैं। महिमा, मंजरी को अक्षरा और अभिमन्यु के तलाक के बारे में बताने का फैसला करती है, जिसके वो साजिश भी करती हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि महिमा चाहती है कि मंजिरी की नजर तलाक के पेपर पड़ जाए, जैसे ही मंजिरी तलाक के पेपर की ओर देखती है तभी अभिमन्यु मंजिरी को आवाज लगाता है। फिर बिरला परिवार पूजा करता हैं। वहां गोयनका भी पूजा कर रहे होते हैं। आरोही सब से कहती है कि अक्षरा जयपुर ही गई है न ? इसपर सुहासिनी कहती है हाँ! हमने अक्षु से सुबह वीडियो कॉल पर बात की थी। आरोही को शक होता है कि कुछ तो बात है, जो उसे नहीं पता है। मनीष आरोही से उसके प्रेमी के बारे में पूछता है और उसे घर में बुलाने के लिए कहता है।

अक्षरा-अभिमन्यु का झगड़ा

वहां अभिमन्यु, अक्षरा को देखता है जब वो शिवांश को खिला रही होती है। पार्थ अक्षरा को देखता है और कायरव को निर्दोष साबित करने के बारे में सोचता है। फिर अभिमन्यु अपने कमरे में जाता है और जैसे ही वो गेट बंद करता है तो देखता है कि अक्षरा उसके कमरे में है। फिर अभिमन्यु चौंक जाता है। अक्षरा कहती है कि आज हर्ष यहीं रुक गए थे तो वो गेस्ट रूम में हैं और निष्टा के कमरे में एक ही बेड है। दोनों सोने के लिए जाते हैं और झगड़ने लग जाते हैं। अक्षरा बाहर जाती है और अभि भी उसके पीछे-पीछे आ जाता है। अक्षरा पिज्जा मंगवाती है और अभिमन्यु उसे रोकता है।

अक्षु के हाथ में लगी चोट

अभिमन्यु और अक्षरा का तलाक को लेकर झगड़ा हो जाता है। अक्षरा सीढ़ी से गिरने वाली होती है और अभिमन्यु उसे पकड़ लेता है। अक्षरा बार-बार अभि को छोड़ने के लिए कहती है। अभिमन्यु उसे छोड़ देता है इस कारण उसके हाथ में चोट लग जाती है। अक्षरा चिल्लाती है। सब वहां आ जाते हैं। मंजिरी अक्षरा के हाथ को देखती है। अभिमन्यु नील के कहने पर अक्षरा के हाथ की पट्टी करता है। फिर दोनों सोने चले जाते हैं। जब अक्षरा सो रही होती है तो अभि उसे देखता रहता है। अक्षु का हाथ लैंप पर लगने वाला होता है वैसे ही अभिमन्यु उसका हाथ पकड़ लेता है। सुबह हो जाती है अक्षरा रेडी होती है और अपने ड्रेस की गाँठ बाँधने के लिए संघर्ष करती है। अभिमन्यु अक्षरा की मदद करता है।

कल का एपिसोड

मंजरी, अक्षरा से अभिमन्यु के लिए करवाचौथ का व्रत रखने के लिए कहती है। अक्षरा सोच में पड़ जाती है कि वो व्रत रखे या नहीं क्योंकि उसका और अभि का रिश्ता ख़त्म होने की कगार पर है।

 

Chhattisgarh ED Raid: फिर IAS के घर से मिला 2 करोड़ 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश

Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में लैंड करवाया गया विमान