Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: करवा चौथ के दिन मंजिरी के सामने आया अभिमन्यु-अक्षरा का सच

YRKKH: करवा चौथ के दिन मंजिरी के सामने आया अभिमन्यु-अक्षरा का सच

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मंजिरी अभिमन्यु और अक्षरा को करवाचौथ का व्रत रखने को कहती हैं। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 17, 2022 14:00:28 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मंजिरी अभिमन्यु और अक्षरा को करवाचौथ का व्रत रखने को कहती हैं। इतने में अक्षरा सोचती है कि वो मंजिरी को सच बता दे।अक्षरा अभिमन्यु से कहती है उसने व्रत रखा है लेकिन उसके लिए नहीं बल्कि माँ के लिए। अभिमन्यु भी अक्षरा को कहता है कि उसने भी अक्षु के लिए व्रत नहीं रखा है। अभिमन्यु शिबू को चॉक्लेट देता है, वो चॉक्लेट गिर जाती है। अक्षरा वहां आती है दोनों उसे देखने लग जाते हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु मैनेजर को कॉल करता है तभी अक्षरा तैयार हो रही होती है। अभिमन्यु, अक्षरा को देखना चाह रहा होता है। अक्षु नेकलेस पहनती है। अभिमन्यु मन ही मन ये नेकलेस पहनने के लिए मना करता है। अक्षरा, दूसरा नेकलेस पहनती है। दोनों एक दूसरे को देखते हैं। अभिमन्यु अक्षरा को बुलाता है और उसे सिंदूर लगाता है।लेकिन अभिमन्यु रुक जाता है और बीती बातों को याद करता है। अक्षरा अपने सिर पर सिंदूर लगाती है। वहां गोयनका करवाचौथ की तैयारी कर रहे हैं। मनीष महिमा से परेशान है। वो उसकी कही हुई बात में उलझा हुआ है। मनीष स्वर्णा से कहता है कि वो अक्षरा से मिलने जयपुर जाएगा। वहां शेफाली सब से मंजिरी और अभिमन्यु का सच न बताने के लिए कहती है।

नील से मिलने पहुंची आरोही

आरोही करवाचौथ मनाने नील के पास बिरला हाउस जाती है। आरोही की नजर अभिमन्यु पर पड़ती है। जैसी ही उसकी नजर अक्षरा पर पड़ने वाली होती है तभी लाइट चली जाती है। आरोही को अक्षरा की आवाज सुनाई देती है। फिर नील आता है और उसे बाहर ले जाता है। अक्षरा और अभि लाइट ठीक करने आते हैं। वहां उन्हें नील की आवाज सुनाई देती है।

अभिमन्यु कहता है नील करवाचौथ मना रहा है। तभी अक्षरा भी कहती है कि नील किसके साथ करवाचौथ मना रहा है। अक्षरा की नजर कंगन पर पड़ती है। वो कहती है ये कंगन तो सीरत का है। नील आरोही को खींच कर बाहर ले जाता है। नील आरोही को कैब में छोड़ता है। अक्षरा की नजर आरोही पर पड़ती है और आरोही भी अक्षरा को देख लेती है। दोनों एक दूसरे को देख कर चौंक जाते हैं।

सच आया सामने

नील-आरोही के बारे में अभिमन्यु और अक्षरा को पता चल जाता है। अभिमन्यु और अक्षरा परेशान हो जाती है। अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि जैसा तुमने आरोही को देखा वैसे ही उसने तुम्हें तो नहीं देखा। अभिमन्यु परेशान हो जाता है। अक्षरा परेशान होती है कि अगर मनीष को पता चला तो उनका भरोसा टूट जाएगा। अक्षरा पैनिक हो जाती है। अभिमन्यु उसे स्ट्रेस न लेने के लिए कहता है। वो उसे गाना गाने के लिए कहता है। अक्षरा अभिमन्यु की पुरानी बातों को याद करती है। फिर वो लग जा गले गाना गुनगुनाती है। अक्षरा और अभिमन्यु को सभी बुलाते हैं, चाँद आ जाता है सब उन्हें व्रत खोलने के लिए कहते हैं।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष अक्षरा को लेने बिरला हाउस आता है। मंजिरी ये सब देख हैरान रहती है। वो कहती है ये सब क्या चल रहा है। महिमा मंजिरी को पूरी सच्चाई बताती है। अब सच्चाई पता चलने पर क्या होगा मंजिरी का रिएक्शन इसका खुलासा तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

 

 

 

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव