Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Yrkkh : अभिमन्यु लेकर आया नील की बारात, अब क्या करेगी अक्षु

Yrkkh : अभिमन्यु लेकर आया नील की बारात, अब क्या करेगी अक्षु

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु नील को समझाता है कि आरोही उसेक लिए सही लड़की […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2022 15:20:44 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु नील को समझाता है कि आरोही उसेक लिए सही लड़की नहीं है। उसकी फितरत ही ख़राब है। वो कभी नहीं सुधर सकती है। लेकिन नील बिल्कुल नहीं समझता। नील अभिमन्यु से कहता है कि वो उसकी शादी करवाने में उसकी मदद करेगा। अक्षरा नील से बात करना चाहती है। फिर वो सोचती है कि वो किस हक़ से उसे ये सब बताएगी। अभिमन्यु मंजिरी के कमरे के बाहर सो जाता है। मंजिरी अभिमन्यु को देखती है।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील आरोही फ़ोन पर बात करते हैं। आरोही नील को अक्षरा-अभिमन्यु के खिलाफ भड़काती है। नील आरोही को कहता है कि अक्षरा-अभिमन्यु उन्हें जरूर समझेंगे। अभिमन्यु, आरोही को कॉल करता है और उसे मिलने के लिए बुलाता है। अक्षरा भी नील को मिलने के लिए बुलाती है। अभिमन्यु, आरोही को कहता है नील से दूर रहो। अभिमन्यु, आरोही को न्यूयोर्क में जॉब ऑफर करता है। वहां अक्षरा नील को आरोही के बारे में बताती है कि वो नील से प्यार नहीं करती है। नील अक्षरा का विश्वास नहीं करता और वहां से चला जाता है।

अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे को देखते हैं, दोनों एक दूसरे को कहते हैं कि वो नील और आरोही से मिले थे। अक्षरा कहती है कि नील आरोही से सच में प्यार करता है। लेकिन आरोही उसका इस्तेमाल कर रही है। अभिमन्यु भी अक्षरा को न्यूयोर्क ऑफर के बारे में बताता है।

नील ने उठाया अभिमन्यु पर हाथ

मंजिरी अभि के बारे में सोचती है। उसकी नजर नील पर पड़ती है। वो देखती है कि नील दुखी हैं। आरोही बिरला हाउस में आती है। नील अभिमन्यु पर गुस्सा होता है कि उसने आरोही को न्यूयोर्क में जॉब क्यों ऑफर की। वहां स्वर्णा सबको नील के बारे में बताती है। मनीष कहता है, आज के बाद कोई नील का नाम नहीं लेगा। वहां पार्थ कहता है नील को आरोही ही मिली थी इस दुनिया में। नील का गुस्सा और बढ़ जाता है। वो पार्थ का कॉलर पकड़ लेता है। अभिमन्यु उसे छोड़ने के लिए कहता है। नील अभिमन्यु को धक्का दे देता है। नील कहता कोई भी उसके और आरोही के बीच में आने की कोशिश न करे।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि अभि तुम आरोही और नील की शादी नहीं होने दोगे, चाहे कुछ भी हो जाए। अभिमन्यु अगले दिन शगुन की थाली लेकर गोयनका के घर पहुंच जाता है। अक्षरा, अभिमन्यु को देख चौंक जाती है।

 

Himachal Election: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नए वैरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जाए, स्वास्थ्य मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश