Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु को माफ़ कर पाएगी अक्षरा, महिमा का सच आया सबके सामने

YRKKH: अभिमन्यु को माफ़ कर पाएगी अक्षरा, महिमा का सच आया सबके सामने

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा कायरव और मनीष को बचाने के लिए सबूत तैयार करती […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2022 15:20:17 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा कायरव और मनीष को बचाने के लिए सबूत तैयार करती है। स्वर्णा आरोही से नील से बात करने को कहती है ताकि बिरला केस वापस ले लें। नील महिमा और आनंद से केस वापस लेने की मांग करता है। महिमा और आनंद आग बबूला हो जाते हैं। अभिमन्यु भी महिमा को केस वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा होता है।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु को अक्षरा का वॉइस नोट मिलता है। वॉइस नोट में अक्षरा, कायरव की बेगुनाही के सबूत के बारे में बात कर रही होती है। इसे सुनने के बाद अभिमन्यु निराश हो जाता है। वो मंजिरी से बात करता है और अपने दिल का हाल बताता है। अभिमन्यु को खुद की गलती का मालूम पड़ता है। मंजिरी अभिमन्यु को कहती है, जो उसका दिल कहे वो करें। अभिमन्यु भी ठान लेता है कि वो सबूत को ढूंढकर रहेगा।

महिमा का पर्दाफाश 

अभिमन्यु सबूत ढूंढ़ता है। वहां शैफाली शिवू के लिए कंबल निकालती है। वो एक कंबल अभिमन्यु को देती है। उस कंबल के अंदर वही शर्ट होती है,जिस पर अक्षरा ने अभिमन्यु के लिए संदेश छोड़ा होता है। लेकिन वो कंबल देते वक्त कायरव की बेगुनाही का सबूत नीचे गिर जाता है। उस सबूत पर पार्थ की नजर पड़ती है। वो इस बारे में महिमा को बताता है। महिमा चिंतित हो जाती है। महिमा सोचती है वो शर्ट कहां गई। उसे डर लगता हैं कहीं कोई सबूत अभिमन्यु के हाथ न लग जाए।

अभिमन्यु के बहुत ढूंढ़ने के बाद भी सबूत नहीं मिलते हैं। अभिमन्यु की नजर शर्ट पर पड़ती है, वो उस शर्ट को बिना देखे अलमारी में रख देता है। गोयनका फैमिली में दुख का माहौल होता है। अक्षरा सबको खुश करने के लिए गाना गाती है।

सुबह होती है अभिमन्यु वहीं वाइट शर्ट पहनता है। फिर वो गोयनका हाउस जाता है। सब अभिमन्यु को देख कर चौंक जाते हैं। अभिमन्यु के साथ बिरला फैमिली और मीडिया भी आती है। अक्षरा अभिमन्यु की इस हरकत से चौंक जाती है। अभिमन्यु मीडिया के सामने अपनी जैकेट उतारता है। सब उसे देख कर हैरान हो जाते हैं। वो मीडिया के सामने कायरव को बेगुनाह साबित करता है। अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि सबूत उसके पास इतनी देर से कैसे पहुंच गया । अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि वह हमेशा सही थी।

कल का एपिसोड

महिमा कहती है कि वह कायरव को नहीं छोड़ेगी। मंजरी महिमा के खिलाफ जाती है। अभिमन्यु, अक्षरा को कहता है वो सही थी। अक्षरा महिमा की इस हरकत पर जवाब मांगती है।

 

 

भोपाल: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत, एक टन के सिलेंडर को पानी में डालकर किया गया ब्लॉक

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 180 का लक्षय, कोहली और सुर्या के बल्ले ने किया धमाल